Share Market Rally: कच्चे तेल में नरमी के सपोर्ट पर इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत शानदार हुई। सेंसेक्स 1042 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी भी 23300 के एकदम करीब पहुंच गया। हालांकि ब्रोडर लेवल पर रुझान मिला-जुला है और स्मॉलकैप स्पेस में बिकवाली का दबाव है। निफ्टी मिडकैप 100 में आधे फीसदी की गिरावट है तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में थोड़ी गिरावट है।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 10:29 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 984.36 प्वाइंट्स यानी 1.32% की बढ़त के साथ 75,443.89 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 267.10 प्वाइंट्स यानी 1.16% की तेजी के साथ 23,320.20 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 1042.37 प्वाइंट्स उछलकर 75,501.90 तो निफ्टी भी 285.85 चढ़कर 23,338.95 तक पहुंच गया
Share Market Rally: ये है वजह
सितंबर तिमाही की रिकॉर्ड कमाई और ब्रोकरेज फर्मों के पॉजिटिव रुझान पर रिलायंस के शेयर 6% उछल पड़े। निफ्टी 50 का यह टॉप गेनर और इसकी तेजी में सबसे अधिक हिस्सेदारी वाला स्टॉक बन गया। साथ ही एनएसई और बीएसई पर सबसे अधिक ट्रेडिंग वाला स्टॉक भी बन गया।
ईरान के साथ तनाव कम करने के लिए अमेरिका की नई राजनयिक कोशिशों की खबरों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे बाजार का मूड सुधरा है। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 3% से अधिक टूटकर प्रति बैरल $110 के नीचे आ गया है।
ऑटो कंपनियों और सरकारी बैंकों से मजबूत सपोर्ट
अक्टूबर महीने की बिक्री के मजबूत आंकड़ों ने ऑटो सेक्टर में बहार ला दी और निफ्टी ऑटो 1% से अधिक उछल पड़ा तो सरकारी बैंकों से मार्केट को और सपोर्ट मिला। निफ्टी पीएसयू बैंक फिलहाल डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। निफ्टी मेटल में भी 1% से अधिक तेजी है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की खरीदारी से मार्केट को सपोर्ट मिला। शुक्रवार 30 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों ने ₹3,598.54 करोड़ के शेयरों की नेट खरीदारी की थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नंदीश शाह के मुताबिक शुक्रवार को निफ्टी लगातार दूसरे कारोबारी दिन अपने 20-दिनों के EMA के ऊपर बना रहा, जिससे शॉर्ट टर्म आउटलुक पॉजिटिव है। हालांकि 23,175 के आसपास मजबूत रेजिस्टेंस है। इसके ऊपर टिकने पर निफ्टी 23,500 तक जा सकता है। नीचे की तरफ 22,800 और 22,650 अहम सपोर्ट हैं।
एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का मानना है कि 22,800 के नीचे फिसलने पर बिकवाली बढ़ सकती है और निफ्टी 22,650 तक आ सकता है।
एलकेपी सिक्योरिटीज के वत्सल भुवा के मुताबिक निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव है। उन्होंने 23,250 के आस-पास हल्की मुनाफावसूली की सलाह दी है और बाकी पोजीशन के लिए 22,950 का ट्रेलिंग स्टॉप लॉस रखने को कहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।