Delhivery Share Price: 9% का तगड़ा उछाल, धमाकेदार रिजल्ट पर एक्सपर्ट्स भी फिदा, इस भाव तक चढ़ेगा शेयर!

Delhivery Share Price: सितंबर तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे के बाद डेल्हीवरी के शेयर करीब 10% उछल पड़े। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और ब्रोकरेजेज का रुझान क्या है और टारगेट प्राइस क्या है

अपडेटेड Nov 02, 2026 पर 12:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Delhivery Q2 Results: सितंबर 2026 तिमाही में डेल्हीवरी सालाना आधार पर ₹50.4 करोड़ के घाटे से ₹40.6 करोड़ के शुद्ध मुनाफे में आ गई।

Delhivery Share Price: डेल्हीवरी के शेयरों में आज ऐसा जोश आया कि यह करीब 10% उछल पड़ा। ऑपरेशंस में मजबूत सुधार से से शेयरों को सपोर्ट मिला। साथ ही ब्रोकरेज फर्मों के पॉजिटिव रुझान ने इसे और सहारा दिया। दोहरे सपोर्ट पर शेयर चढ़ गए। ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के चलते भाव थोड़े नरम हुए लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी से अब भी यह काफी मजबूत बना हुआ है। फिलहाल बीएसई पर यह 8.13% की बढ़त के साथ ₹417.40 पर है। इंट्रा-डे में यह 9.68% चढ़कर ₹423.35 तक पहुंच गया था।

Delhivery Q2 Results: खास बातें

सितंबर 2026 तिमाही में डेल्हीवरी सालाना आधार पर ₹50.4 करोड़ के घाटे से ₹40.6 करोड़ के शुद्ध मुनाफे में आ गई। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 19.8% बढ़कर ₹3,066.3 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का ईबीआईटीडीए 200.1% बढ़कर ₹204.7 करो़ड और मार्जिन 2.7% से 6.7% हो गया। कंपनी का ट्रांसपोर्ट सेगमेंट से रेवेन्यू 22% बढ़कर ₹2,633 करोड़ हो गया तो एक्सप्रेस पार्सल शिपमेंट्स 32% और पीटीएल फ्रेट टनेज 14.2% बढ़ गया। कंपनी का नेट वर्किंग कैपिटल डेज सालाना आधार पर 17 से बढ़कर 5 पर पहुंच गया तो ₹4,676 करोड़ का कैश रहा।


Delhivery को लेकर क्या है ब्रोकरेजेज का रुझान

Jefferies

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने डेल्हीवरी को खरीदारी की रेटिंग दी है लेकिन टारगेट प्राइस को ₹540 से घटाकर ₹470 कर दिया है। डेल्हीवरी की दूसरी तिमाही का एडजस्टेड EBITDA जेफरीज के अनुमानों से 23% अधिक रहा। त्योहारी सीजन के देरी से आने के बावजूद सालाना आधार पर मार्जिन में 70 बेसिस पॉइंट्स की तेजी आई। जेफरीज का मानना ​​है कि जून 2026 तिमाही से अपने पियर्स के मुकाबले स्टॉक के खराब परफॉरमेंस के बाद अब सुधार आएगा, क्योंकि मार्जिन पर दबाव कम हो रहा है। जेफरीज ने वित्त वर्ष 2027 के लिए EPS (प्रति शेयर कमाई) के अनुमान को 21% बढ़ा दिया है, लेकिन FY28-29 के लिए अनुमानित EPS को 8-10% घटा दिया है।

Citi

ब्रोकरेज फर्म सिटी ने ₹545 के टारगेट प्राइस पर डेल्हीवरी को खरीदारी को रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि महंगाई के चलते वॉल्यूम में थो़डी नरमी रही लेकिन हाई यील्डिंग शिपमेंट्स और फ्रेट पर फोकस चलते यील्ड में काफी उछाल आया। डेल्हीवरी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए फिर से 20-30% B2C वॉल्यूम ग्रोथ का अनुमान लगाया है और उसे वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में 17% ग्रोथ की उम्मीद है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक कंपनी का सर्विस EBITDA अनुमान से 6% तो एडजस्टेड EBITDA भी 30% अधिक रहा। इसे ट्रांसपोर्टेशन मार्जिन में मामूली बढ़ोतरी और नॉन-ट्रांसपोर्टेशन मार्जिन में काफी अधिक बढ़ोतरी से सपोर्ट मिला। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि डेल्हीवरी अलग-अलग वर्टिकल्स में ऐसे बिजनेस पर ध्यान दे रही है जहां मार्जिन और यील्ड बेहतर है, भले ही इसके लिए वॉल्यूम में कुछ कमी क्यों न आ जाए।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

डेल्हीवरी के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। 10 जुलाई 2026 को बीएसई पर यह ₹524.25 पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से तीन ही महीने में यह 30.39% टूटकर 26 अक्टूबर 2026 को ₹364.95 पर आ गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। अब आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले 21 एनालिस्ट्स में से 18 ने खरीदारी की रेटिंग दी है तो 1 ने होल्ड और 2 ने सेल रेटिंग दी है। इसके शेयरों की स्टॉक मार्केट में 24 मई 2022 को एंट्री हुई थी और आईपीओ निवेशकों को यह ₹487 के भाव पर जारी हुआ था।

Auto Stocks: Maruti Suzuki और Tata Motors PV ने बढ़ाई ऑटो सेक्टर में रौनक, अक्टूबर के आंकड़ों से आया जोश

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।