Get App

JSW Steel ने बढ़ती मांग को देखते हुए लिया क्षमता विस्तार का फैसला, जानिए क्या है मोतीलाल ओसवाल की राय

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि आगे हमें बढ़ती मांग के साथ ही जेएसडब्ल्यू स्टील की बाजार हिस्सेदारी में भी बढ़त की उम्मीद दिख रही है। इसके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील ऑटो मोबाइल सेक्टर की पसंदीदा स्टील सप्लायर भी है। इसका भी कंपनी को फायदा मिलेगा। भारत इस समय दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार है। भारत वित्त वर्ष 2028 तक के ग्लोबल ऑटो हब बनने की राह पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 14, 2023 पर 5:41 PM
JSW Steel ने बढ़ती मांग को देखते हुए लिया क्षमता विस्तार का फैसला, जानिए क्या है मोतीलाल ओसवाल की राय

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services) का कहना है कि देश में स्टील की बढ़ती मांग को देखते हुए जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) सही समय पर क्षमता विस्तार कर रही है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि देश की दिग्गज स्टील उत्पादक कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील अपनी कैपेक्स योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025 तक भारत में अपनी स्टील उत्पाद क्षमता को 27 मिलियन टन से बढ़ाकर 37 मिलियन टन करने पर काम कर रही है। क्षमता में किया जा रहा ये विस्तार देश में स्टील की बढ़ती मांग को देखते हुए किया जा रहा है।

आगे स्टील की मांग बढ़ने की संभावना

इंफ्रास्ट्रक्चर, हाउसिंग और कंस्ट्रक्शन पर सरकार को फोकस के चलते आगे स्टील की मांग बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा ऑटो और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर से भी स्टील की मजबूत मांग की संभावना है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि आगे हमें बढ़ती मांग के साथ ही जेएसडब्ल्यू स्टील की बाजार हिस्सेदारी में भी बढ़त की उम्मीद दिख रही है। इसके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील ऑटो मोबाइल सेक्टर की पसंदीदा स्टील सप्लायर भी है। इसका भी कंपनी को फायदा मिलेगा।

ऑटो कंपनियों की बढ़ती मांग से मिलेगा फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें