Get App

Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Jubilant Food का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा

NIFTY में 22300, 22400 और 22500 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 22200, 22100 और 22000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 48400, 48500 और 48600 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 48300, 48200 और 48000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड May 07, 2024 पर 2:42 PM
Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Jubilant Food का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा
Jubilant Food पर Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने 520 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में एसआरएफ, ल्यूपिन, महानगर गैस, डीएलएफ और इंडिया सीमेंट्स के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं अरबिंदो फार्मा, वोडाफोन आइडिया, जीएमआर एयरपोर्ट्स, आरती इंडस्ट्रीज और एमसीएक्स के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा मैरिको, गोदरेज कंज्यूमर, डाबर, एचयूएल और जुबिलेंट फूड में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि टेक महिंद्रा, बर्जर पेंट्स, एक्साइड, टेक महिंद्रा और एलएंडटी टेक सर्विसेस के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22300, 22400 और 22500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22200, 22100 और 22000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 48400, 48500 और 48600 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48300, 48200 और 48000 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें