जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) ने 9 मार्च, 2023 से समीर बत्रा (Sameer Batra) को डोमिनोज इंडिया (Domino's India) का अध्यक्ष और मुख्य बिजनेस अधिकारी नियुक्त किया है। बत्रा को कंज्यूमर स्पेस में 22 साल से अधिक समय का अनुभव है। इनका ये विशाल अनुभव डोमिनोज पिज्जा इंडिया को ग्रोथ के अगले चरण में ले जाने में मदद करेगा। डोमिनोज पिज्जा की ग्रोथ सर्वश्रेष्ठ ग्राहक अनुभव, परिचालन उत्कृष्टता, समान स्टोर ग्रोथ और स्टोर के विस्तार पर आधारित है। इसके पहले समीर बत्रा अमेजॉन (Amazon) में काम कर रहे थे। अमेजॉन वे प्राइम वीडियो के मार्केटप्लेस और बिजनेस एक्सपांशन के निदेशक के रूप में काम कर रहे थे।
अमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) में उन्होंने उत्पाद प्रबंधन और ग्राहक अनुभव के निरीक्षण का काम किया है। इसके साथ प्राइम वीडियो के मार्केटप्लेस ऑफरिंग्स, न्यू बिजनेस ग्रोथ वर्टिकल का नेतृत्व किया है।
बत्रा ने 2006-19 के बीच भारती एयरटेल लिमिटेड (Bharti Airtel Limited) के साथ भी काम किया है।
अपने कार्यकाल के दौरान वे भारती एयरटेल की नेतृत्व टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने मोबिलिटी, एंटरप्राइज और डीटीएच बिजनेस के सर्किल सीईओ के पद पर काम किया। इसके अलावा उन्होंने ब्रॉडबैंड होम बिजनेस के लिए भारत के सीईओ के रूप में भी कंपनी में अपनी सेवाएं दी है। अब Jubilant Foodworks के साथ उनकी नई पारी पर लोगों की निगाहें रहेंगी।
उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय (University of Pune) से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। इसके अलावा बत्रा ने गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (Goa Institute of Management) से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स किया है।
आज यानी 10 मार्च 2023 को सुबह 10.16 बजे एनएसई पर ये शेयर 1.23 प्रतिशत या 5.65 अंक नीचे गिरकर 454.95 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 652.35 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 418.75 रुपये रहा है। आज इंट्राडे में कंपनी के शेयर ने अब तक 451.25 का लो और 457.95 का हाई स्तर छुआ है।