भारत सहित दक्षिणा एशिया के कई देशों में डॉमिनोज पिज्जा (Domino's Pizza) की फ्रेंचाइजी चलाने वाली कंपनी जुबिलिंएट फूडवर्क्स (Jubilant FoodWorks) ने हाल ही में फ्राइड चिकन के कारोबार में कदम रखा है। कंपनी ने अमेरिकी फास्ट-फूड रेस्टोरेंट कंपनी "पोपीज (Popeyes)" के चेन्नई और बेंगलुरु में स्टोरे खोले हैं, जहां फ्राइड चिकन सहित इससे जुड़े दूसरे फूड आइट्म्स की बिक्री होगी। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने कंपनी के इस कदम की सराहना की है और कंपनी के लिए अपना टारगेट प्राइस बढ़ाकर 630 रुपये कर दिया है। यह जुबिलिंएट फूडवर्क्स के मौजूदा बाजार भाव से करीब 37.75 फीसदी अधिक है।
