Share market: निवेशकों के लिए शुभ रहा होली का त्योहार, एक दिन में 87,000 करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Close: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार 8 मार्च को होली के दिन हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स जहां 123 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 17,750 के स्तर पर बंद हुआ। पावर, सर्विस, कैपिटल गुड्स, यूटिलिटीज, ऑयल एंड गैस, और एनर्जी शेयरों में आज खासतौर से तेजी देखने को मिली। इस तेजी के चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों की संपत्ति में 87 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ

अपडेटेड Mar 08, 2023 पर 8:31 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 266.29 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार 8 मार्च को होली के दिन हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स जहां 123 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 17,750 के स्तर के पास बंद हुआ। कारोबार के दौरान आज जहां पावर, सर्विस, कैपिटल गुड्स, यूटिलिटीज, ऑयल एंड गैस, और एनर्जी शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ फार्मा, आईटी, टेक, मेटल और रियल्टी शेयरों में गिरावट देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.62% और 0.36% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इस तेजी के चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों की संपत्ति में 87 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 123.63 अंक या 0.21% बढ़कर 60,348.09 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 36.45 अंक या 0.21% ऊपर उठकर 17,747.90 के स्तर पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा दिन है, जब शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है।

निवेशकों की 5.5 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 8 मार्च को बढ़कर 266.29 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 6 मार्च को 265.42 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 87,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में आज करीब 87 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

वहीं सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए हैं। इसमें इंडइंड बैंक (Indusind Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 4.76% की तेजी रही। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), लर्सन एंड टुब्रो (L&T), एनटीपीसी (NTPC) और आईटीसी (ITC) के शेयरों में सबसे अधिक उछाल रही और ये करीब 1.10% से लेकर 1.39% की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- अडानी ग्रुप में और पैसा लगा सकती है GQG पार्टनर्स, एक हफ्ते पहले ही किया था 1.9 अरब डॉलर का निवेश

सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर आज गिरावट गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इनमें बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में सबसे अधिक 2.22% की गिरावट रही। इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), इंफोसिस (Infosys), सनफार्मा (Sun Pharma) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में सबसे अधिक फिसलन रही और ये करीब 0.55% से लेकर 1.15% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

1,957 शेयर बढ़त के साथ हुए बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,596 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,957 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,515 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 124 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।