Get App

जुबिलेंट फार्मोवा नई यूनिट के जरिये एमएनसी Pierre Fabre’s French R&D centre में करेगी निवेश

Jubilant Pharmova ने सहायक कंपनी के जरिये फ्रांस में एमएनसी फार्मा कंपनी Pierre Fabre’s R&D Centre का अधिग्रहण करने के लिए एक यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। जुबिलेंट फार्मोवा की सहायक कंपनी Jubilant Biosys सात वर्षों में 144 लाख यूरो तक का निवेश करेगी। इसमें नई कंपनी में 80% हिस्सेदारी के लिए 44 लाख यूरो भी शामिल है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 17, 2024 पर 10:46 AM
जुबिलेंट फार्मोवा नई यूनिट के जरिये एमएनसी Pierre Fabre’s French R&D centre में करेगी निवेश
The French R&D centre of Pierre Fabre ये कंपनी कैंसर के उपचार के लिए खोज और दवाएं बनाने का काम करती है

जुबिलेंट फार्मोवा (Jubilant Pharmova) ने सहायक कंपनियों की एक श्रृंखला के माध्यम से, फ्रांस में एमएनसी फार्मा खिलाड़ी पियरे फैबरे आर एंड डी सेंटर (Pierre Fabre’s R&D Centre) का अधिग्रहण करने के लिए एक यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। कंपनी ने 16 अगस्त को एक रेगुलेटरी फाइलिंग के जरिये स्टॉक एक्सचेंज को ये जानकारी दी। कंपनी ने कहा, "यह लेन-देन जुबिलेंट बायोसिस को यूरोप में बायोलॉजिक्स और एंटीबॉडी ड्रग कॉन्जुगेट (ADC) के लिए सेंटर ऑफ एक्सलेंस स्थापित करने में सक्षम बनाएगा। इससे कुल 50 करोड़ डॉलर का बाजार खुलेगा।"

Jubilant Biosys करेगी  144 लाख यूरो  का निवेश

जुबिलेंट फार्मोवा की सहायक कंपनी जुबिलेंट बायोसिस (Jubilant Biosys) सात वर्षों में 144 लाख यूरो तक का निवेश करेगी। इसमें नई कंपनी में 80% हिस्सेदारी के लिए 44 लाख यूरो भी शामिल है।

"...कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ने पियरे फैबरे लेबोरेटरीज (Pierre Fabre Laboratories) के लिए एक "पुट ऑप्शन ऑफर" पर हस्ताक्षर किए हैं और इस जारी किया है। ये 2 साल की अवधि में फ्रांस में शुरू होने वाली एक नई कंपनी में 80% इक्विटी कैपिटल (लगभग 44 लाख यूरो) हासिल करने का प्रस्ताव पेश करता है। ये नई कंपनी फ्रांस के सेंट जूलियन में Pierre Fabre’s R&D Centre (आरएंडडी साइट और आर एंड डी कामकाज सहित) का अधिग्रहण करेगी।" जुबिलेंट फार्मोवा ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में ऐसा कहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें