सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेज अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
डीलर्स ने आज के कारोबार में अपने क्लाइंट्स को एक आईटी स्टॉक और दूसरे फाइनेंशियल स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी। यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स ने आईटी स्टॉक के रूप में लार्ज कैप आईटी स्टॉक चुना। उन्होंने अपने क्लाइंट्स को इंफोसिस जैसे दिग्गज आईटी स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी।
डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को इसमें BTST Strategy यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी। उनका कहना है कि इसमें 30 से 35 रुपये की अपसाइड देखने को मिल सकती है। आज इसमें 9 प्रतिशत का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला। इसके साथ ही फ्रेश बाईंग भी देखने को मिली।
यतिन ने आगे कहा कि डीलर्स ने आज फाइनेंशियल सेक्टर के स्टॉक में भी दांव लगाया। आज फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। लिहाजा डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से आईडीएफसी में खरीदारी करने की सलाह दी। उनको लगता है कि इस स्टॉक में 77-78 रुपये के पोजीशनल टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें आज 27 लाख शेयरों तक ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला। इतना ही नहीं इसमें नई खरीदारी भी देखने को मिली।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)