Jupiter Wagons Stock Price: ज्यूपिटर वैगन्स के शेयर में 22 दिसंबर को दिन में 20 प्रतिशत तक की जबरदस्त तेजी दिखी। BSE पर शेयर 312.10 रुपये के हाई तक चला गया और अपर प्राइस बैंड हिट हुआ लेकिन सर्किट नहीं लगा। बाद में शेयर 19.4 प्रतिशत बढ़त के साथ 310.60 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ट्रेनों के लिए पैसेंजर कोच और फ्रेट वैगन बनाती है। ज्यूपिटर वैगन्स की प्रमोटर Tatravagonka A.S ने कंपनी के 28,72,340 शेयर खरीदे हैं। इसके चलते बंपर उछाल है।
