Just Dial Share Price: Q1 रिजल्ट से खुश होकर निवेशकों ने की बंपर खरीद, शेयर 20% चढ़कर अपर सर्किट में लॉक

Just Dial Share Price: जून 2026 तिमाही में EBITDA 1.1 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 87.4 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। EBITDA मार्जिन 26.7 प्रतिशत रहा। जून 2026 तिमाही में यूनीक विजिटर्स के आधार पर मापा गया कुल ट्रैफिक 19.29 करोड़ रहा

अपडेटेड Jul 13, 2026 पर 4:58 PM
तिमाही आधार पर Just Dial का रेवेन्यू 6.6 प्रतिशत बढ़ा है।

रेस्टोरेंट, होटल, एजुकेशन समेत विभिन्न सर्विसेज के लिए लोकल सर्च इंजन जस्ट डायल के शेयरों में 13 जुलाई को शानदार तेजी रही। BSE पर कीमत 20 प्रतिशत उछली और 677.50 रुपये पर अपर सर्किट लगा। अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे सामने आने के बाद निवेशकों ने शेयर में खरीद बढ़ाई है। तिमाही के दौरान जस्ट डायल का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर 327.47 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले रेवेन्यू 297.86 करोड़ रुपये था।

तिमाही आधार पर रेवेन्यू 6.6 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी के मैनेजमेंट का कहना है कि वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत अच्छी हुई है। महामारी के बाद के रिकवरी के दौर को छोड़कर, रेवेन्यू में तिमाही आधार पर पिछले एक दशक की सबसे तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुद्ध मुनाफा एक साल पहले से 4.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 166.2 करोड़ रुपये हो गया, जो जून 2025 तिमाही में 159.65 करोड़ रुपये था। जून 2026 तिमाही में EBITDA 1.1 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 87.4 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। EBITDA मार्जिन 26.7 प्रतिशत रहा।

जून 2026 तिमाही में यूनीक विजिटर्स के आधार पर मापा गया Just Dial का कुल ट्रैफिक 19.29 करोड़ रहा। यह पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 0.2 प्रतिशत कम है। कुल ट्रैफिक में मोबाइल प्लेटफॉर्म का योगदान 86.5 प्रतिशत रहा। इसके बाद डेस्कटॉप/PC का योगदान 10.6 प्रतिशत और वॉइस प्लेटफॉर्म का योगदान 2.9 प्रतिशत रहा।


Just Dial का शेयर 2 सप्ताह में 30 प्रतिशत चढ़ा

जस्ट डायल का मार्केट कैप 5700 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी का शेयर BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर की कीमत 2 सप्ताह में लगभग 30 प्रतिशत चढ़ी है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 74.15 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 957.70 रुपये और एडजस्टेड लो 486.05 रुपये है।

Shadowfax Technologies में हो सकती है ब्लॉक डील, ₹700 करोड़ के शेयर बेचने की तैयारी में Flipkart

MD और CEO छोड़ रहे हैं पद

जस्ट डायल के फाउंडर, MD और CEO, V.S.S मणि 31 जुलाई 2026 से अपनी एग्जीक्यूटिव भूमिकाओं से हट जाएंगे। उनकी जगह दिनकर अयिलावरपु लेंगे, जिन्हें 10 जुलाई से CEO-डेजिग्नेट और 1 अगस्त, 2026 से CEO नियुक्त किया गया है। दिनेश तलुजा ने 11 जुलाई से कंपनी के मौजूदा CFO की जगह ले ली है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।