Get App

Just Dial Share Price: 10% के अपर सर्किट पर शेयर, कोटक ने इस कारण लगाया दांव तो टूट पड़े निवेशक

Just Dial Share Price: लोकल सर्च कंपनी जस्ट डायल के शेयर आज उछलकर 10% के अपर सर्किट पर पहुंच गए। इसके शेयरों को कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के आउटलुक से सपोर्ट मिला है। जानिए इसके शेयरों को लेकर जस्ट डायल पर ब्रोकरेज इतना बुलिश क्यों है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 28, 2026 पर 1:37 PM
Just Dial Share Price: 10% के अपर सर्किट पर शेयर, कोटक ने इस कारण लगाया दांव तो टूट पड़े निवेशक
इस वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में Just Dial का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4.1% बढ़कर ₹166 करोड़ और रेवेन्यू 9.9% उछलकर ₹327.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Just Dial Share Price: जस्ट डायल के शेयरों ने आज तेज धमाल मचाया। घरेलू ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा तो निवेशक चहक उठे और धड़ाधड़ शेयकों की खरीदारी करने लगे। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि कंपनी के लीडरशिप में बदलाव से इसकी सुस्त कलेक्शंस ग्रोथ में फिर से तेजी आ सकती है। इसने शेयरों में जोश भर दिया और उछलकर यह 10% के अपर सर्किट पर पहुंच गया। फिलहाल जस्ट डायल का शेयर बीएसई पर ₹704.65 के अपर सर्किट पर बना हुआ है।

Just Dial का कितना टारगेट फिक्स किया है ब्रोकरेज फर्म ने

कोटक इंस्टीट्यूनल इक्विटीज ने जस्ट डायल को फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹1,175 पर फिक्स किया है। ब्रोकरेज फर्म को अब नए सीईओ दिनकर अयिलावरपु (Dinkar Ayilavarapu) की रणनीति से उम्मीदें हैं, जिन्होंने इस महीने की शुरुआत में फाउंडर वीएसएस मणि की जगह ली है। कोटक को उम्मीद है कि नया मैनेजमेंट मर्चेंट जोड़ने और इन्वेस्टमेंट पर रिटर्न पर अधिक ध्यान देगा, जबकि नए प्रोडक्ट लॉन्च से मर्चेंट की संख्या बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

एक और अहम फोकस एरिया बिजनेस-टू-बिजनेस कलेक्शन में तेजी लाना है। कोटक को उम्मीद है कि जस्ट डायल ऐसे सेक्टर पर ध्यान देगा जहां कॉम्पिटिशन कम या न के बराबर है और इस रणनीति से FY26 में सुस्त परफॉर्मेंस के बाद कलेक्शन ग्रोथ को फिर से बढ़ाने में मदद मिल सकती है। पिछले वित्त वर्ष में कलेक्शन सालाना आधार पर सिर्फ 1.6% बढ़ा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें