Kalyan Jewellers Q4 Results: कल्याण ज्वेलर्स का प्रॉफिट दोगना से ज्यादा बढ़कर ₹410 करोड़, ₹2.5 डिविडेंड का ऐलान

कल्याण ज्वेलर्स का प्रॉफिट मार्च तिमाही में साल दर साल आधार पर दोगुना से ज्यादा बढ़कर 409.5 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 187.6 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 66.2 फीसदी बढ़कर 10,274.9 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड May 08, 2026 पर 4:00 PM
Story continues below Advertisement
कंपनी के शेयरों पर नतीजों का असर दिखा। शेयर 3.26 फीसदी चढ़कर 424.55 रुपये पर बंद हुआ।

कल्याण ज्वेलर्स ने मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान 8 मई को किया। कंपनी का प्रॉफिट इस दौरान साल दर साल आधार पर दोगुना से ज्यादा बढ़कर 409.5 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 187.6 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 66.2 फीसदी बढ़कर 10,274.9 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहली की समान अवधि यह 6,181.5 करोड़ था। कंपनी के शेयरों पर नतीजों का असर दिखा। शेयर 3.26 फीसदी चढ़कर 424.55 रुपये पर बंद हुआ।

कल्याण ज्वेलर्स के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने कहा, "इस साल हमें अक्षय तृतीया पर सेल में स्ट्रॉन्ग ग्रोथ देखने को मिली। हमें कंज्यूमर डिमांड में भी अच्छा इजाफा दिख रही है। खासकर मार्च तिमाही में शादी की अच्छी खरीदारी देखने को मिली।" कंपनी के बोर्ड ने प्रत्येक 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 2.5 रुपये डिविडेंड का एलान किया है।

कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग में डिविडेंड के प्रस्ताव पर विचार होगा। स्टैंडएलोन आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 68 फीसदी बढ़कर 8,994 करोड़ रुपये रहा। टैक्स बाद प्रॉफिट (PAT) 97 फीसदी बढ़कर 366 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शेयर बाजार बंद होने से पहले नतीजों का एलान किया।


इंटरनेशनल ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू मार्च तिमाही में 43 फीसदी बढ़कर 1,157 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 807 करोड़ रुपये था। इंटरनेशनल ऑपरेशंस का टैक्स बाद प्रॉफिट (PAT) 29 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 14 करोड़ रुपये था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।