Kaynes Tech Share Price: खरीदारी के माहौल में आज इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी कीन्स टेक के शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव दिखा। यह दबाव इसलिए आया क्योंकि घरेलू ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट में कीन्स टेक की स्टैंडएलोन एंटिटी और इसकी अहम सब्सिडरीज में कंपनी के रिलेटेड-पार्टी खुलासे में अनियमितताओं से जुड़ी चिंता का जिक्र किया गया है। इसके चलते कीन्स टेक के शेयर धड़ाम हो गए। बिकवाली का दबाव इतना तेज रहा कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद शेयर संभल नहीं पाए। आज बीएसई पर यह 6.17% की गिरावट के साथ ₹4978.60 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 6.90% फिसलकर ₹4940.25 तक आ गया था।
