Kaynes Technology Share Price: मुनाफा घटने से शेयर में 20% की जबरदस्त​ गिरावट, जेपी मॉर्गन ने रेटिंग घटाई

Kaynes Technology Share Price: मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91 करोड़ रुपये रहा। ब्रोकरेज ने अगले दो सालों के लिए कंपनी की कमाई के अनुमानों में 12 प्रतिशत से 17 प्रतिशत तक की कटौती की है

अपडेटेड May 14, 2026 पर 4:28 PM
Story continues below Advertisement
JPMorgan ने Kaynes Tech के शेयर के लिए रेटिंग को पहले के "ओवरवेट" से घटाकर "न्यूट्रल" कर दिया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर केनेस टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स के लिए 14 मई बेहद खराब रहा। कारोबार के दौरान शेयर पिछले बंद भाव से लगभग 21 प्रतिशत तक लुढ़क गया। BSE पर शेयर 3303 रुपये के लो तक चला गया। बाद में शेयर 20 प्रतिशत गिरावट के साथ 3339.25 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी की तिमाही परफॉरमेंस उम्मीद के मुताबिक न रहने से शेयर में बिकवाली का दबाव है। साथ ही ब्रोकरेज फर्म JPMorgan ने इस स्टॉक की रेटिंग घटा दी है।

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में Kaynes Tech का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,243 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले यह 984 करोड़ रुपये था। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91 करोड़ रुपये रहा, जबकि मार्च 2025 तिमाही में यह 116 करोड़ रुपये था। EBITDA 193 करोड़ रुपये और EBITDA मार्जिन 15.5 प्रतिशत रहा। पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए Kaynes Tech का रेवेन्यू 33 प्रतिशत बढ़ा। मैनेजमेंट ने साल की क्लोजिंग 51 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ होने का अनुमान लगाया था।

ऑर्डर बुक और कर्ज में कमी


वित्त वर्ष 2026 के आखिर में Kaynes Tech की ऑर्डर बुक 8,366.3 करोड़ रुपये की थी। इससे पहले के वित्त वर्ष के आखिर में यह 6,596.9 करोड़ रुपये की रही थी। कंपनी का शुद्ध कर्ज भी 581.3 करोड़ रुपये से घटकर 207.4 करोड़ रुपये हो गया है।

JPMorgan ने रेटिंग घटाई

ब्रोकरेज फर्म JPMorgan ने Kaynes Tech के शेयर के लिए रेटिंग को पहले के "ओवरवेट" से घटाकर "न्यूट्रल" कर दिया है। प्राइस टारगेट को भी पहले के 6,000 रुपये से घटाकर 4,000 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज ने अगले दो सालों के लिए कंपनी की कमाई के अनुमानों में 12 प्रतिशत से 17 प्रतिशत तक की कटौती की है। JPMorgan ने अपने नोट में लिखा कि वित्त वर्ष 2026-2028 के दौरान OSAT और PCB बिजनेस में तेजी की वजह से रेवेन्यू के 40 प्रतिशत CAGR से बढ़ने की उम्मीद है। यह स्टॉक तब तक एक 'शो मी' स्टॉक बना रहेगा, जब तक कि असल आंकड़ों और कंपनी के अनुमानों के बीच का अंतर कम नहीं हो जाता।

CLSA ने शेयर के लिए "आउटपरफॉर्म" रेटिंग दी है। प्राइस टारगेट 4,200 रुपये प्रति शेयर रखा है। Kaynes Tech के शेयर को 24 एनालिस्ट कवर कर रहे हैं। इनमें से 14 ने इसे "बाय" रेटिंग दी है। 6 ने "होल्ड" और 4 ने "सेल" रेटिंग दी है। कंपनी का मार्केट कैप 22300 करोड़ रुपये रह गया है।

NLC India Share Price: नवरत्न कंपनी में 15% तक की तूफानी तेजी, Q4 नतीजों के बाद 52 वीक के नए हाई पर शेयर

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।