22% गिर सकता है इस कंपनी का शेयर, चेक कर लें कहीं आपने तो नहीं किया है निवेश

घरेलू ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज की मानें तो, केईसी इंटरनेशनल (KEC International) के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 22 फीसदी की गिरावट आ सकती है। केईसी ने हाल ही में अपने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 35.71% घटकर 72 करोड़ रुपये पर आ गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 112 करोड़ रुपये था

अपडेटेड May 05, 2023 पर 11:19 PM
Story continues below Advertisement
KEC इंटरनेशनल के शेयर शुक्रवार को एनएसई पर 0.94% बढ़कर 518.90 रुपये पर बंद हुए
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) की मानें तो, केईसी इंटरनेशनल (KEC International) के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 22 फीसदी की गिरावट आ सकती है। केईसी ने हाल ही में अपने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेज रेवेन्यू 29% बढ़कर 5,525 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 4,275 करोड़ रुपये था। हालांकि कंपनी का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 35.71% घटकर 72 करोड़ रुपये पर आ गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 112 करोड़ रुपये था। कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजों के बाद HDFC सिक्योरिटीज ने इसके शेयरों पर शुक्रवार को एक अपडेट जारी किया, जिसमें यह आशंका जताई गई है।

    HDFC सिक्योरिटीज ने कहा हमने बैलेंस-शीट में भारी कर्ज, वर्किंग कैपिटल के अधिक स्तर और कमजोर मुनाफे को देखते हुए KEC इंटरनेशनल के शेयरों के लिए 400 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ 'Reduce (घटाएं)' बनाए रखी है। कंपनी के कर्ज में कमी और मार्जिन रिकवरी पर इसके शेयरों में री-रेटिंग देखने को मिल सकती है।

    इस बीच KEC इंटरनेशनल के शेयर शुक्रवार 5 मई को एनएसई पर 0.94% की तेजी के साथ 518.90 रुपये के भाव पर बंद हुए। जबकि HDFC सिक्योरिटीज का टारगेट प्राइस 400 रुपये का है। इस तरह यह कंपनी के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 22.71 फीसदी की गिरावट की आशंका जताता है।


    यह भी पढ़ें- HDFC के शेयरों में 20% तक के उछाल की उम्मीद, Q4 में दमदार नतीजों के बाद एनालिस्ट्स ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

    ब्रोकरेज ने कहा, "KEC इंटरनेशनल का मार्च तिमाही में कंसॉलिडेटेड मार्जिन थोड़ा बेहतर हुआ है। हालांकि स्टैंडअलोन मार्जिन अभी भी कई सालों के निचले स्तर पर बना हुआ है। कंपनी का ऑर्डर बुक मार्च तिमाही के अंत में 340 रुपये का रहा, जो इसके FY23 रेवेन्यू का करीब दोगुना है। अफगानिस्तान से कलेक्शन बेहतर हुआ है और KEC को मार्च तिमाही में वहां से 50 करोड़ रुपये आए हैं और मई 2023 तक 200 करोड़ और आने की उम्मीद है।"

    HDFC सिक्योरिटीज ने कहा, "कंपनी का कंसॉलिडेटेड शुद्ध कर्ज मार्च तिमाही में 49.9 अरब रुपये रहा, जो दिसंबर तिमाही से करीब 6.3 अरब डॉलर कम है। इसका इंटरेस्ट काम मार्च तिमाही में 3.12 फीसदी रहा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही के बाद अपने इंटरेस्ट कॉस्ट में कमी आने की उम्मीद जताई है। वहीं इसने वित्त वर्ष 2024 में अपने रेवेन्यू में 15 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान जताया है।"

    डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।