आज के लिए बाजार की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि शुक्रवार की क्लोजिंग बेहद खराब रही थी, इसका सम्मान करना होगा। शुक्रवार को निफ्टी 20 DEMA तोड़ा और नीचे बंद हुआ। क्लोजिंग बेसिस पर एक्सपायरी हफ्ते का निचला स्तर भी टूटा। निफ्टी के लिए अगला अहम स्तर 50 DEMA यानी 24,450-24,500 पर है। 24,920 (20 DEMA) के ऊपर बंद होने पर ही तेजी लौटेगी। अनुज ने आगे कहा कि बाजार में कुछ समय तक के लिए पोजिशन हल्की रखें। दोनों तरफ के ट्रेड लेने के लिए तैयार रहें। बैंक निफ्टी की क्लोजिंग बेहद खराब थी। बैंक निफ्टी ने एक दिन में 13 दिनों की तेजी गायब की है।
बाजार: यहां से क्या संकेत?
अनुज ने कहा कि अमेरिका में नौकरियों के डेटा के बाद तेज गिरावट आई। नौकरियों के आंकड़ों से सितंबर में 50 bps कटौती की संभावना बढ़ी है। नैस्डैक इस साल के लिए टॉप बनाने के संकेत दे रहा है। अमेरिका में CBOE VIX 12% उछलकर 23.50 पर पहुंचा हैजबकि ब्रेंट क्रूड 1.6% फिसलकर 71.51 प्रति डॉलर बैरल पर आया है।
इस हफ्ते वाले बड़े इवेंट्स पर नजर डालें तो मंगलवार को अमेरिका में प्रेसिडेंशियल डिबेड (डॉनल्ड ट्रंप/कमला हैरिस) होगा। बुधवार को अमेरिका में CPI महंगाई आंकड़ों पर नजर रहेगी। वहीं गुरुवार को ECB ब्याज दरों में कटौती पर फैसला लेगा। साथ ही भारत के अगस्त CPI और जुलाई के IIP आंकड़े भी जारी होगे। बजाज हाउसिंग फाइनेंस का IPO आज से खुल रहा है।
बाजार: क्या करें ट्रेडर/निवेशक?
अनुज ने ट्रेडर और निवेशको को इस बाजार में क्या रणनीति बनानी चाहिए इस पर बात करते हुए कहा कि कुछ वक्त के लिए अपनी पोजिशन हल्की रखें। जब तक निफ्टी 20 DEMA के ऊपर बंद ना हो, लॉन्ग कैरी ना करें। शॉर्ट के संकेत मिलने पर आक्रामक शॉर्ट भी करें। अपने पोर्टफोलियो वाले शेयरों में भी शॉर्ट करने की आदत डालें। अनुज ने आगे कहा कि IT में पोर्टफोलियो लॉन्ग करें, लेकिन ट्रेडिंग में शॉर्टिंग कर सकते हैं। मेटल में भी कुछ समय पैसा शॉर्ट करके बन सकता है। निवेशकों को घबराना नहीं है, गिरावट में अच्छे शेयर खरीदें।
अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि पहला सपोर्ट 24,650-24,700 (मंथली ऑप्शन आधारित) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,450-24,500 (50 DEMA) पर है। 24,511 पर 10 WMA भी है। पहला रजिस्टेंस 24,900-24,950 (20 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,050-25,100 (ऑप्शंस आधारित) पर है। अनुज ने कहा कि अभी के लिए निफ्टी पर पहले से सोचकर कोई ट्रेड नहीं ले। पहले 45 मिनट देखें और फिर ट्रेड पर फैसला लें। आज दोनों तरफ के ट्रेड लेने के लिए तैयार रहें।
बैंक निफ्टी ने एक ही कैंडल में 10, 20 और 50 DEMA तोड़ा है। इसका पहला रजिस्टेंस 50,800-50,900 (50 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 51,100-51,200 (10 और 20 DEMA)पर है। वहीं पहला सपोर्ट 50,200-50,300 (100 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 49,800-50,000 (ऑप्शंस आधारित) है। बैंक निफ्टी में ट्रेडिंग लॉटरी से भी मुश्किल हो गई है। कुछ वक्त के लिए बैंक निफ्टी नजरअंदाज कर दें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।