Top 4 Intraday Stocks: बाजार में बिकवाली फिर हावी हुई। निफ्टी करीब 130 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 22850 के नीचे पहुंचा। आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक ने बाजार पर दबाव बनाया। बैंक निफ्टी भी कमजोर नजर आया। मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट सबसे ज्यादा देखने को मिली। INDIA VIX 3% उछल गया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने गोदरेज कंज्यूमर पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि आशीष बहेती ने मैक्स हेल्थकेयर पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए केनरा बैंक पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने आईटीसी होटल्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः KEI Industries
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने KEI Industries के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 3400 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 88 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 120-135 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Axis Securities के राजेश पालवीय ने Bajaj Finserv में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Bajaj Finserv में 1900 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1930-1940 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1875 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Bajaj Finance
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Bajaj Finance पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Bajaj Finance में 8434 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 8750 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 8250 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - United Breweries
Anand Rathi Shares & Stock Brokers के नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से United Breweries का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि United Breweries के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 2042 स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 2610 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)