Get App

NTPC Green Energy की अगुवाई में चमके Power Stocks, इस कारण कमजोर मार्केट में आई 15% तक की तेजी

Power Stocks: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी (NTPC Green Energy) की अगुवाई में आज पावर स्टॉक्स ने धमाल मचा दिया और 15% तक चढ़ गए। यह तेजी ऐसे समय में आई, जब सेंसेक्स और निफ्टी टूट गए। जानिए कमजोर मार्केट में भी पावर स्टॉक्स ने अपना दम क्यों दिखाया और ब्रोकरेज फर्म का इसे लेकर क्या कहना है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 12, 2026 पर 1:59 PM
NTPC Green Energy की अगुवाई में चमके Power Stocks, इस कारण कमजोर मार्केट में आई 15% तक की तेजी
देश में इस साल गर्मियों की जल्द शुरुआत हुई है जिससे बिजली की मांग बढ़ गई है।। इसके अलावा पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध के चलते गैस की कमी हो गई है जिसने इलेक्ट्रिक कुकवेयर और बैट्री इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल बढ़ा दिया है जिससे पावर स्टॉक्स को सपोर्ट मिला।

Power Stocks: घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली के माहौल में भी आज पावर स्टॉक्स ने अपना दम दिखा दिया। एक तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) औंधे मुंह गिर पड़े तो दूसरी तरफ पावर स्टॉक्स रॉकेट बन गए। पावर स्टॉक्स के दम पर शुरुआती गिरावट से उबरते हुए ब्रोडर मार्केट ने रिकवरी की। सबसे जोरदार तेजी तो एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी (NTPC Green Energy) में दिखी जोकि 15% चढ़ गया और निफ्टी 500 का टॉप गेनर बन गया। सिर्फ यही नहीं, जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) के शेयर 7% उछल पड़े तो अदाणी पावर (Adani Power), सीईएससी (CESC), भेल (BHEL), टोरेंट पावर (Torrent Power) के शेयर 4%-6% चढ़ गए।

इस कारण उछल पड़े पावर स्टॉक्स?

देश में इस साल गर्मियों की जल्द शुरुआत हुई है जिससे बिजली की मांग बढ़ गई है।। इसके अलावा पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध के चलते गैस की कमी हो गई है जिसने इलेक्ट्रिक कुकवेयर और बैट्री इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल बढ़ा दिया है जिससे पावर स्टॉक्स को सपोर्ट मिला। इससे पहले लगातार बारिश और उसके बाद सर्दियों के महीनों के कारण बिजली की मांग कम रही थी, और चालू वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 245 गीगावाट पर बना हुआ है, जो पहले के अनुमानित 270 गीगावाट की मांग से काफी कम है। कोयला मंत्रालय का कहना है है कि देश का 210 टन कोयला भंडार 88 दिनों के लिए पर्याप्त है।

क्या कहना है ब्रोकरेज फर्म का?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें