Today's top Brokers Calls: डॉ. रेड्डीज, यूनाइटेड स्पिरिट्स , अपोलो हॉस्पिटल पर ब्रोकरेज ने खेला दांव

Credit Suisse ने Dr Reddy's Labs पर अंडरफॉर्म रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 4100 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने कहा है कि Q1FY24 में Indivior से Apotex के Suboxone के लॉन्च की उम्मीद है। कंपनी के बेस EBITDA में Suboxone का हिस्सा अभी भी 7% पर बरकरार है

अपडेटेड Feb 17, 2023 पर 10:53 AM
जेपी मॉर्गन ने KFin Tech पर न्यूट्रल रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 320 रुपये का लक्ष्य दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ निवेशकों लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे उन्हें शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और मुनाफा हो सके। आज टॉप ब्रोकरेज हाउसेज ने KFin Tech,IPCA Labs, Dr Reddy's Labs, Apollo Hospitals और United Spirits के स्टॉक्स को अपने रडार पर रखा है। इप्का लैब्स पर मैक्यावरी ने अंडरपरफॉर्म की राय दी है। जबकि यूनाइटेड स्पिरिट्स पर मैक्यवायरी ने अंडरपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है। जानते हैं अन्य शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है।

    KFin Tech पर JP Morgan की राय

    जेपी मॉर्गन ने KFin Tech पर न्यूट्रल रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 320 रुपये का लक्ष्य दिया है। घरेलू RTA में मार्केट शेयर की चुनौती और कंपनी की कमजोर मार्केट शेयर में कमजोरी चिंताजनक है । अंतरराष्ट्रीय/AIF/CRA वर्टिकल्स में तेज ग्रोथ दूसरे बुरे प्रभावों को कम कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय/AIF/CRA वर्टिकल्स से आय का केवल 9% हिस्सा आता है। EBITDA मार्जिन 40-45% पर बरकरार रखने के गाइडेंस की मॉनिटरिंग की जरूरत है।


    IPCA Labs पर Macquarie

    मैक्यावरी ने IPCA Labs पर अंडरपरफॉर्म की राय दी है और स्टॉक के लिए 810 रुपये का लक्ष्य दिया है। मैक्यावरी ने कहा है कि तीसरी तिमाही में अनुमान से 28% और मुनाफा 44% कम रहा है और आय अनुमान के मुताबिक रही है। चौथी तिमाही में EBITDA मार्जिन 21% रहने का अनुमान है। चौथी तिमाही में EBITDA मार्जिन में तीसरी तिमाही के मुकाबले कमजोर रह सकती है। मैक्यावरी ने FY24 के लिए EPS अनुमान 9% और FY25 के लिए 7% तक घटाया है।

    HDFC ने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बॉन्ड सेल के जरिए जुटाए 25000 करोड़ रुपये

    Dr Reddy's Labs पर Credit Suisse की राय

    Credit Suisse ने Dr Reddy's Labs पर अंडरफॉर्म रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 4100 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने कहा है कि Q1FY24 में Indivior से Apotex के Suboxone के लॉन्च की उम्मीद है। कंपनी के बेस EBITDA में Suboxone का हिस्सा अभी भी 7% पर बरकरार है। Apotex की एट्री से EBITDA में Suboxone का असर 2/5th तक दिख सकता है। Suboxone से EBITDA 40% और कंसोलिडेटेड EBITDA में 3% तक गिर सकता है

    Apollo Hospitals पर Morgan Stanley की राय

    मॉर्गन स्टैनली ने Apollo Hospitals पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 5,332 रुपये का लक्ष्य दिया है। कंपनी फिजिकल इंफ्रा, बेड क्षमता, फार्मेसी स्टोर और डायग्नोस्टिक लैब्स का विस्तार कर रही है। कंपनी ने डिजिटल और AI टूल्स तैयार कर रही है। कंपनी की बैलेंसशीट अब मजबूत दिख रही है।

    United Spirits पर Macquarie की राय

    Macquarie ने United Spirits पर अंडरपरफॉर्म की रेटिंग दी है और इसके लिए 650 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। Peronod India बिक्री अपडेट ने बिक्री परफॉर्मेंस में छोटे गैप का संकेत दे रहा है। UNSP के मुकाबले Pernod India का मार्केट शेयर बढ़ा है। UNSP के मार्केट शेयर महामारी के दौरान बढ़ी थी लेकिन ये बरकरार नहीं । Macquarie ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग रिस्ट्रक्चरिंग की वजह से बैंकएंड में तेजी, ओवरहेड खर्च घटाना सीमित दायरे में रहना चिंताजनक है। लागत में लगातार इजाफा छोटी अवधि में बड़ी चिंता दिख रही है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।