कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KIMS) के शेयरों में आज 10 जुलाई को 4 फीसदी तक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 3.04 फीसदी की बढ़त के साथ 2167.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल क्वीन्स NRI अस्पताल के ₹75 करोड़ में अधिग्रहण की घोषणा की। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में आज जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 17348 करोड़ रुपये हो गया है।
