Get App

KIMS Stocks: कंपनी दूरदराज के इलाकों में हेल्थकेयर पर बढ़ा रही फोकस, क्या अभी शेयरों में निवेश करने का मौका है?

KIMS ने कई मानकों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी के ARPOB में साल दर साल आधार पर 23 फीसदी ग्रोथ देखने को मिली है। एवरेज लेंथ ऑफ स्टे (ALOS) 3.7 दिन है। आपरेशन के लिहाज से तेलंगाना और आंध्र में कंपनी के हॉस्पिटल्स का प्रदर्शन अच्छा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 22, 2024 पर 6:06 PM
KIMS Stocks: कंपनी दूरदराज के इलाकों में हेल्थकेयर पर बढ़ा रही फोकस, क्या अभी शेयरों में निवेश करने का मौका है?
KIMS बेड की क्षमता 2,300-2,600 तक बढ़ाना चाहती है। इसके लिए उसने 2-3 साल का टारगेट रखा है। यह कंपनी की बेड की मौजूदा क्षमता का 50 फीसदी से ज्यादा है।

कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज (केआईएमएस) ने देश के दूरदराज के इलाकों में हेल्थकेयर डिमांड पूरा करने पर फोकस बढ़ाया है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के टियर 2 शहरों में सफलता के बाद कंपनी नए इलाकों में एसेट्स (हॉस्पिटल्स) खरीद रही है। केआईएमएस खरीदने के बाद एसेट्स को मार्जिन, ऑक्युपेंसी और एवरेज रेवेन्यू पर ऑपरेटिंग बेड (एआरपीओबी) के लिहाज से प्रॉफिटेबल बनाने पर फोकस कर रही है। कंपनी ने केरल में भी एंट्री की है। यह नए सेंटर्स पर नई लीडरशिप के तहत टीम तैनात कर रही है। कंपनी को क्षमता में विस्तार के साथ ही ओंकोलॉजी और ट्रांसप्लांट सेंटर्स पर ज्यादा फोकस का फायदा मिलेगा।

कई मानकों पर कंपनी का बेहतर प्रदर्शन

KIMS ने कई मानकों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी के ARPOB में साल दर साल आधार पर 23 फीसदी ग्रोथ देखने को मिली है। एवरेज लेंथ ऑफ स्टे (ALOS) 3.7 दिन है। आपरेशन के लिहाज से तेलंगाना और आंध्र में कंपनी के हॉस्पिटल्स का प्रदर्शन अच्छा है। सनशाइन और नागपुर हॉस्पिटल्स के मार्जिन में अच्छा उछाल दिखा है। इससे EBITDA ग्रोथ अच्छी रही है। Sunshine Hospital का सितंबर तिमाही में EBITDA मार्जिन 30.8 फीसदी रही है। यह पिछले साल की समान अवधि के 26.1 फीसदी से काफी ज्यादा है। लंबे समय बाद इसका ARPOB 60,000 रुपये से ऊपर पहुंचा है। ऑक्युपेंसीा लेवल में भी 800 बेसिस प्वाइंट्स का उछाल आया है।

कुल क्षमता बढ़कर जल्द 4610 बेड हो जाएगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें