Kirloskar Industries के शेयर 4% लुढ़के, कमजोर Q3 नतीजों के बाद हो रही है बिकवाली

Kirloskar Industries Share: दिसंबर तिमाही में किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट 46.3% घटकर ₹79.5 करोड़ रह गया। पिछले साल दिसंबर तिमाही में इसका शुद्ध लाभ ₹148 करोड़ था। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के ₹1553.5 करोड़ से 4 फीसदी बढ़कर ₹1613.5 करोड़ हो गया

अपडेटेड Feb 10, 2025 पर 2:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Kirloskar Industries के शेयरों में आज 10 फरवरी को 4 फीसदी तक की गिरावट आई है।

Kirloskar Industries share: किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज 10 फरवरी को 4 फीसदी तक की गिरावट आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 2.62 फीसदी टूटकर 3779 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, FY25 की दिसंबर तिमाही में कंपनी ने कमजोर नतीजे पेश किए हैं। इस खबर के बाद स्टॉक में आज बिकवाली हो रही है। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 3,934.42 करोड़ रुपये पर आ गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 6697.95 रुपये और 52-वीक लो 3555.05 रुपये है।

Kirloskar Industries के तिमाही नतीजे

दिसंबर तिमाही में किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट 46.3% घटकर ₹79.5 करोड़ रह गया। पिछले साल दिसंबर तिमाही में इसका शुद्ध लाभ ₹148 करोड़ था। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के ₹1553.5 करोड़ से 4 फीसदी बढ़कर ₹1613.5 करोड़ हो गया।


किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज का EBITDA पिछले साल के ₹228.3 करोड़ की तुलना में 24.6% घटकर ₹172 करोड़ रह गया। पिछले वित्त वर्ष में 14.7% की तुलना में दिसंबर तिमाही में इसका मार्जिन घटकर 10.7% रह गया।

इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 9.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की थी, जो पिछले वर्ष के ₹45.5 करोड़ की तुलना में ₹49.7 करोड़ हो गया। इसका रेवेन्यू भी पिछले वर्ष के ₹1578 करोड़ से 7% बढ़कर ₹1,687.7 करोड़ हो गया। हालांकि, सितंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA पिछले साल के ₹263.2 करोड़ के मुकाबले 19.6% गिरकर ₹211.7 करोड़ रह गया, जिससे इसका मार्जिन 16.7% से घटकर 12.5% ​​रह गया।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।