आज भी भारतीय बाजारों के लाल निशान में खुलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। SGX Nifty 61.50 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इससे भारत में ब्रॉडर इंडेक्स पर दबाव दिखने का अनुमान है। ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर नजर आ रहा है। एशिया और SGX NIFTY पर हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में भी बिकवाली रही । लगातार तीसरे दिन DOW और S&P 500 गिरकर बंद हुए।
वहीं कल के कारोबार की बात करें तो सेंसेक्स 257.43 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 59,031.30 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 86.80 अंक यानी 0.50 फीसदी चढ़कर 17,577.50 के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज क्या हो स्ट्रैटेजी
निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज की स्ट्रैटेजी पर बात करते हुए rajeshsatpute .com के राजेश सतपुते ने कहा कि आज बाजार के संकेत कमजोर नजर आ रहें हैं।ऐसे में बाजार में बिकवाली के सौदों पर फोकस करना चाहिए। निफ्टी पर अपनी रणनीति बताते हुए उन्होंने कहा कि निफ्टी फ्यूचर्स में 17600 के नीचे 17700 के स्टॉप लॉस के साथ 17350 और 17000 के लक्ष्य के लिए बिकवाली करनी चाहिए।
वहीं, बैंक निफ्टी पर अपनी रणनीति बताते हुए उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी फ्यूचर्स में 38700 के नीचे 39000 के स्टॉप लॉस के साथ 38400-38000के लक्ष्य के लिए बिकवाली करनी चाहिए।
निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17613-17647 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 17690/710-17738 पर दिख रहा है। वहीं, इसके लिए पहला बेस 17488-17423 पर और दूसरा बड़ा बेस 17377-17344 पर है। निफ्टी कल कॉल राइटर्स के एक्टिव जोन तक पहुंचा। FIIs ने कल फिर से खरीदारी की। क्रूड में तेजी सबसे बड़ा निगेटिव पहलू है। निफ्टी के 17613-17488 के दायरे में रहने की उम्मीद है। 17613-17488 रेंज के हिसाब से लॉन्ग या शॉर्ट करें।
बैंक निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 38860-38970/39020 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 39140-39270 पर दिख रहा है। वहीं, इसके लिए पहला बेस 38480-38390 पर और दूसरा बड़ा बेस 38140-38020 पर है। ऑप्शन के आंकड़ों के हिसाब से बैंक निफ्टी मजबूत नजर आ रहा है। कल आखिरी आधे घंटे में लॉन्ग ट्रेड अच्छा रहा था। अब बैंक निफ्टी के लिए अब 38500 अहम ऑप्शन बेस है। 38480-390 टेक्निकल बेस के तौर पर काम करेगा। पहले बेस के ऊपर रहने तक शॉर्ट ट्रेड से बचें। 38480-610 नो ट्रेड जोन है अगर बैंक निफ्टी 38610 के ऊपर निकले तो 38860-970 और 39020 का स्तर संभव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)