निफ्टी आज क्या होनी चाहिए कमाई की रणनीति की इस बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि आज निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17571-17605 पर नजर आ रहा है। वहीं, दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 17666-17690/721 पर दिख रहा है। वहीं, इसके लिए पहला बेस 17456-17404 पर और दूसरा बड़ा बेस 17371-17310 पर दिख रहा है।
सोमवार को निफ्टी में 17533 का टार्गेट हासिल हुआ था। डाओ जोंस में कंसोलिडेशन का मूड कायम है। FIIs की ओर से भी जोरदार खरीदारी जारी है। FIIs के F&O सौदों से बाजार के रेजिस्टेंस के करीब होने के संकेत दिख रहे हैं। 17500-400 पर पुट राइटर्स जमें हुए हैं। वहीं, 17600-17800 पर कॉल राइटर्स हावी हैं। ऐसे में लॉन्ग बने रहें और पहले बेस के ऊपर तक खरीदारी करें। 17571-605 सप्लाई जोन है। ऊपर की और ये स्तर निकले तो अच्छा स्विंग आ सकता है।
बैंक निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए वीरेंद्र कुमार की राय है कि इसके लिए पहला रेजिस्टेंस 38510-38690 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस 38870-39040 पर है। वहीं, इसका पहला बेस 38040-37910 पर और दूसरा बड़ा बेस 37780-37690 पर है। बैंक निफ्टी भी मजबूत नजर आ रहा है। बस SBI ने तेजी रोक रखी है। ऐसे में लॉन्ग रहें, दूसरा बेस बचे रहने तक गिरावट पर खरीदें। पहले बेस के करीब खरीदारी की कोशिश करें। ऊपर की ओर पहला रेजिस्टेंस अहम है। पहला रेजिस्टेंस पार होने के बाद अच्छा स्विंग संभव है।
NAV Investment Research के आशीष बहेती का कहना है कि अब निफ्टी के लिए 17500 सपोर्ट एरिया बन गया है। निफ्टी में अब 17800 का स्तर छूने की अच्छी संभावना दिख रही है। ऐसे में निफ्टी में गिरावट की रणनीति सबसे अच्छी रणनीति होगी। निफ्टी में 17700 के लक्ष्य के लिए 17450 पर स्टॉप लॉस लगाएं। निफ्टी का पुट कॉल रेशियो एक बार फिर 1.2 के लेवल पर आ गया है। 8 अगस्त को 44 लाख कॉल्स के मुकाबले करीब 3 करोड़ पुट जुड़े थे।
बैंक निफ्टी पर आशीष बहेती का कहना है कि इसके लिए 38000 पर अच्छा सपोर्ट है। अब इसमें 39000 का स्तर छूने की अच्छी संभावना दिख रही है। 38700 के लक्ष्य के लिए 37900 का स्टॉप लॉस रखें। बैंक निफ्टी का पुट कॉल रेशियो 1.25 के लेवल पर है। 4 अगस्त को 19 लाख कॉल्स के मुकाबले करीब 1 करोड़ पुट जुड़े थे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)