सोमवार को लगातार दूसरे दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली। कल के कारोबार में Sensex 1190 अंक यानी 2.09 फीसदी गिरकर 55,822 का स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 371 अंक यानी 2.18 फीसदी गिरकर 16,614 के स्तर पर बंद हुआ था। बैंकिंग शेयरों पर बने दबाव के चलते बैंक निफ्टी भी 1178 अंक गिरकर 34,439 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार दिग्गजों के मुताबिक वर्तमान मार्केट पैटर्न से हल्की अपसाइड रिकवरी के साथ शॉर्प डाउन साइड मोमेंटम देखने को मिल सकता है।
आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल इस पर बात करते हुए एचडीएफसी सिक्योरिटी के नागराज शेट्टी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। ओवरऑल चार्ट पैटर्न इस बात का संकेत दे रहा है कि शॉर्ट टर्म मेंबाजार में कमजोरी कायम रहेगी। चूंकि पिछले कुछ दिनों मे बाजार में तेज गिरावट हुई है इसलिए किसी पुलबैक रैली से भी इनकार नहीं किया जा सकता। यह पुलबैक रैली उछाल में बिकवाली का मौका होगी। निफ्टी के लिए अगल अहम निचला स्तर 16,200 (10 month EMA) का होगा जो 1-2 हफ्ते में देखने को मिल सकता है।
आज इंट्राडे में कहा लगाए दांव, आइए डालते हैं दिग्गजों की टॉप इंट्राडे कॉल्स पर एक नजर
Choice Broking के सुमित बगड़िया की इंट्राडे कॉल्स
Hindustan Unilever Ltd or HUL: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य - 2310-2350 रुपए, स्टॉप लॉस - 2200 रुपए
Aegis Logistics: खरीदें, लक्ष्य - 240-250 रुपए, स्टॉप लॉस -213 रुपए
GCL Securities के रवि सिंघल की इंट्राडे कॉल
Adani Ports: बेचें -705 रुपए, लक्ष्य -650 रुपए, स्टॉप लॉस -721रुपए
ShareIndia के रवि सिंह की इंट्राडे कॉल
ONGC: बेचें- 135 रुपए के आसपास, लक्ष्य -130 रुपए, स्टॉप लॉस -137रुपए
Tata Steel: बेचें-1080 रुपए के आसपास, लक्ष्य -1050 रुपए, स्टॉप लॉस -1100 रुपए
Proficient Equities के मनोज डालमिया की इंट्राडे कॉल
Axiscades Technologies: खरीदें - 107.60 रुपए के आसपास, लक्ष्य -116 रुपए, स्टॉप लॉस 103 रुपए
Tradingo के पार्थ न्याति की इंट्राडे कॉल
Pidilite Industries: खरीदें 2405 रुपए के आसपास, लक्ष्य - 2460 रुपए, स्टॉप लॉस - 2370
Minda Industries: खरीदें 1047 रुपए के आसपास, लक्ष्य -1110, स्टॉप लॉस- 1020 रुपए