सोमवार को लगातार दूसरे दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली। कल के कारोबार में Sensex 1190 अंक यानी 2.09 फीसदी गिरकर 55,822 का स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 371 अंक यानी 2.18 फीसदी गिरकर 16,614 के स्तर पर बंद हुआ था। बैंकिंग शेयरों पर बने दबाव के चलते बैंक निफ्टी भी 1178 अंक गिरकर 34,439 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार दिग्गजों के मुताबिक वर्तमान मार्केट पैटर्न से हल्की अपसाइड रिकवरी के साथ शॉर्प डाउन साइड मोमेंटम देखने को मिल सकता है।
