Get App

HDFC BANK, NALCO और TECH SECTOR पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट

MOSL ने NALCO पर खरीदारी की रेटिंग देते हुए शेयर का लक्ष्य 93 रुपये प्रति शेयर तय किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2021 पर 12:36 PM
HDFC BANK, NALCO और TECH SECTOR पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

Brokerages on HDFC BANK

JP MORGAN की HDFC BANK पर राय

JP MORGAN ने HDFC BANK पर ओवरवेट रेटिंग बनाये रखी है और शेयर का लक्ष्य 1800 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि बैंक का FY21 की वार्षिक रिपोर्ट में टेक्नोलॉजी पर फोकस है। ये बैंक टेक्नोलॉजी पर तेजी से काम कर रहा है। बैंक की RBI के पास टेक ऑडिट रिपोर्ट गई है। बैंक के नए कस्टमर सोर्सिंग पर बैन हट सकता है।

Brokerages on NALCO

MOSL की NALCO पर राय

MOSL ने NALCO पर खरीदारी की रेटिंग बनाये रखी है और शेयर का लक्ष्य 93 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि उन्होंने मजबूत अर्निंग आउटलुक के चलते खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने FY22/23 के लिए इसका EBITDA अनुमान 43 प्रतिशत /27 प्रतिशत बढ़ाया है। वहीं ऊंची कीमतों से कैश फ्लो को सपोर्ट मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें