किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैंठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-
CS ने NBFCs पर राय देते हुए कहा है कि ट्रक मालिकों के सर्वे से खराब संकेत प्राप्त हुए हैं। सर्वे के अनुसार EMI डिफाल्ट बढ़ने का खतरा नजर आ रहा है। इन्होंने FY22 Estimate में 10-16 प्रतिशत की कटौती की है। वहीं इस सेक्टर में इनकी Shriram Transport टॉप पिक्स होगी।
CS ने M&M Fin पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 165 रुपये तय किया है।
CS की Chola पर राय
CS ने Chola पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 610 रुपये तय किया है।
CS ने OMCs पर राय देते हुए कहा है कि मार्केटिंग मार्जिन सामान्य हो रहे हैं। इन्हें OMCs में सबसे ज्यादा BPCL पसंद है। इस पर इनका विनिवेश के बाद की पिक्चर पर फोकस बना हुआ है। इसका EBITDA बढ़ाने और रिफाइनरी लागत कम करने पर जोर होगा।
इसके अलावा BPCL में नॉन फ्यूल रेवेन्यू बढ़ने की भी बहुत संभावनाएं बनी हुई हैं। वहीं IOC और HPCL की लागत बढ़ने की आशंका है। मार्केटिंग वॉल्यूम Shifts का IOC और HPCL के EBITDA पर निगेटिव असर डाल सकता है।