Kotak Mahindra Bank Shares: कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में मंगलवार 27 जनवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। दिसंबर तिमाही के नतीजे बाजार के अनुमान से कमजोर रहने के बाद शेयर 5% से अधिक टूटकर 400.5 रुपये के स्तर तक फिसल गया। यह जुलाई 2025 के बाद इस शेयर में सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट मानी जा रही है। तिमाही नतीजों के बाद कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर को लेकर ब्रोकरेज फर्मों की राय बंटी हुई है। कुछ ब्रोकरेज ने अपने अनुमानों में कटौती की हैं। वहीं कुछ अब भी लंबी अवधि को लेकर बुलिश बने हैं।
