Get App

Stocks to Buy: अप्रैल में 33% तक रिटर्न दे सकते हैं ये 6 शेयर, कोटक सिक्योरिटीज ने दी खरीदने की सलाह

Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्म कोटक सिक्योरिटीज ने अप्रैल महीने के लिए 6 स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह की है। कोटक का कहना है इन शेयरों में निवेशकों को 33% तक का रिटर्न मिल सकता है। ये स्टॉक्स पोर्ट्स, हेल्थकेयर और कैपिटल गुड्स जैसे सेक्टर्स से जुड़े हैं। आइए इन शेयरों पर नजर डालते हैं

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 02, 2025 पर 12:02 PM
Stocks to Buy: अप्रैल में 33% तक रिटर्न दे सकते हैं ये 6 शेयर, कोटक सिक्योरिटीज ने दी खरीदने की सलाह
Stocks to Buy: कोटक सिक्योरिटीज ने Adani Ports के शेयर को 1570 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है

Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्म कोटक सिक्योरिटीज ने मंगलवार 1 अप्रैल को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि उन्हें अभी भी बाजार के अधिकतर हिस्सों में वैल्यूएशन ऊंचा लग रहा है। साथ ही वे आगामी महीनों के दौरान कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ में कटौती संभावना से भी इनकार नहीं कर रहे हैं। ब्रोकरेज ने कहा कि अगले कुछ हफ्तों के दौरान शेयर बाजार की चाल तय करने में कंपनियों के Q4 नतीजे अहम भूमिका निभाएंगे। हालांकि, इस सबके बावजूद ब्रोकरेज ने अप्रैल महीने के लिए 6 स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी है। कोटक का कहना है इन शेयरों में निवेशकों को 33% तक का रिटर्न मिल सकता है। ये स्टॉक्स पोर्ट्स, हेल्थकेयर और कैपिटल गुड्स जैसे सेक्टर्स से जुड़े हैं। आइए इन शेयरों पर नजर डालते हैं:

1. अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports)

कोटक सिक्योरिटीज ने इस शेयर को 1570 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो इसमें मौजूदा स्तर से करीब 32 फीसदी तेजी की संभावना दिखाता है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY26 में अदाणी पोर्ट्स की अर्निंग प्रति शेयर (EPS) 19.2% और FY27 में 10.9% की दर से बढ़ेगी। उसने कहा कि कंपनी एक सम्पूर्ण ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशंस प्रोवाइडर बनने की ओर बढ़ रही है, जिससे लॉजिस्टिक्स बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा।

2. अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals)

कोटक सिक्योरिटीज ने इस शेयर के लिए 8,180 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो इसमें मौजूदा स्तर से करीब 24 फीसदी तेजी की संभावना दिखाता है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के मार्जिन में लगातार 7 तिमाहियों से सुधार देखा जा रहा है, जो एक पॉजिटिव संकेत है। इसका 2025-2027 के लिए बेड एक्सपेंशन प्लान इसकी प्रतिद्वंदियों की तुलना में कम है, लेकिन यह कंपनी की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। Kotak ने इस शेयर को "Buy" रेटिंग दी है, हालांकि वो Apollo 24/7 बिजनेस को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें