KPI Green Energy को मिला 7MW का सोलर प्रोजेक्ट, शेयरों में उछाल

KPI Green Energy Share price: स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार सन ड्रॉप्स एनर्जिया को मौजूदा वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) के भीतर प्रोजेक्ट को पूरा करना है। शर्तों के अनुसार ऑर्डर कई किस्तों में एग्जीक्यूट किए जाएंगे, जिसमें कुल ऑर्डर का साइज 7 मेगावाट है

अपडेटेड Sep 03, 2024 पर 2:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयरों में आज 3 सितंबर को करीब 2 फीसदी तक की तेजी देखी गई।

KPI Green Energy Share: केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयरों में आज 3 सितंबर को करीब 2 फीसदी तक की तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 886.75 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, इसकी सब्सिडियरी कंपनी ने कैप्टिव पावर प्रोड्यूसर (CPP) सेगमेंट के तहत 7MW की कुल क्षमता वाली सोलर पावर प्रोजेक्ट्स हासिल की है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखी गई। कंपनी का मार्केट कैप 11,639 करोड़ रुपये है।

KPI Green Energy को मिले प्रोजेक्ट से जुड़ी डिटेल

केपीआई ग्रीन एनर्जी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी सन ड्रॉप्स एनर्जिया प्राइवेट लिमिटेड ने 3 सितंबर को डोमेस्टिक एंटिटी वोल्केम इंडिया लिमिटेड और महादेव टेक्सो फैब से सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) प्राप्त किया है।


स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार सन ड्रॉप्स एनर्जिया को मौजूदा वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) के भीतर प्रोजेक्ट को पूरा करना है। शर्तों के अनुसार ऑर्डर कई किस्तों में एग्जीक्यूट किए जाएंगे, जिसमें कुल ऑर्डर का साइज 7 मेगावाट है।

जून तिमाही में डबल हुआ KPI Green Energy का नेट प्रॉफिट

केपीआई ग्रीन एनर्जी ने 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही में नेट प्रॉफिट में अच्छी ग्रोथ दर्ज की। हायर इनकम के चलते कंपनी का मुनाफा दोगुना होकर ₹66.11 करोड़ हो गया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में ₹33.26 करोड़ की तुलना में नेट प्रॉफिट में 99% की सालाना बढ़ोतरी है। वित्त वर्ष 25 की जून तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल की समान तिमाही के ₹190.56 करोड़ से बढ़कर ₹349.85 करोड़ हो गया। इसमें सालाना आधार पर 83.6 फीसदी की वृद्धि हुई है।

केपीआई ग्रीन एनर्जी के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ₹5 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 0.20 पैसे का अंतरिम डिविडेंड भी मंजूर किया है। इस अंतरिम डिविडेंड के भुगतान की रिकॉर्ड डेट 21 अगस्त 2024 थी। गुजरात स्थित केपीआई ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (जिसे पहले केपीआई ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) एक लीडिंग रिन्यूएबल पावर जनरेशन कंपनी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।