हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन स्टील शेयरों में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। जिंदल स्टील 3 प्रतिशत चढ़ा। जबकि टाटा स्टील, सेल, वेदांता में भी 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। वहीं HAL और BHARAT FORGE में आज तेजी दिखाई दी। इसकी वजह ये रही कि , DEFENCE ACQUISITION COUNCIL ने 70 हजार 500 करोड़ रुपए के रक्षा खरीद को मंजूरी दी है। HAL से 32 हजार करोड़ रुपए के 60 UH Marine chopper लेने का सौदा भी किया गया है। वहीं आज सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शो मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा ने चैनल से बात की। उन्होंने इस दौरान शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके अलावा एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।
