Top F&O Calls: आज सेंसेक्स में एसबीआई, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एलएंडटी, एचसीएल टेक और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि एचयूएल, एमएंडएम, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर लाल निशान में नजर आये। निफ्टी में श्रीराम फाइनेंस, एसबीआई, एनटीपीसी, ओएनजीसी, कोल इंडिया, बीपीसीएल, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड और एलएंडटी के शेयर हरे निशान में नजर आये। मिडकैप्स की बात करें तो सेंचुरी टेक्सटाइल्स, हुडको, रिलायंस इंफ्रा, एनबीसीसी, अमारा राजा बैटरी, ईआईएल के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। जबकि राजेश एक्सपोर्ट्स, जुबिलेंट फूड, क्रिसिल, डिवीज लैब, डॉ लाल पैथ लैब और अजंता फार्मा के शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। इस बीच आज NAV Investment के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
