लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट के टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाने के बाद MMRDA ने 14,000 करोड़ रुपये का टेंडर रद्द कर दिया है। इससे L&T को बड़ी राहत मिली है। MMRDA ने टेंडर रद्द करने की बात SC में कही है। MMRDA का कहना है कि आगे के एक्शन पर महाराष्ट्र सरकार फैसला लेगी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा चिंता जताए जाने के बाद MMRDA ने टेंडर रद्द किया है। 14,000 करोड़ रुपए के टेंडर पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर की थी। इस टेंडर पर सुप्रीम कोर्ट ने MMRDA और महाराष्ट्र सरकार को लेकर सवाल उठाए थे।
