Top F&O Calls: बाजार फिलहाल गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 73 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 306 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो मैक्स हेल्थकेयर, चोला इनवेस्टमेंट, जेके सीमेंट, एक्सिस बैंक, वरुण बेवरेजेज, कोटक महिंद्रा बैंक, सीएएमएस, कल्याण ज्वेलर्स, इंफोसिस और पीबी फिनटेक के शेयर लाल निशान में नजर आये। जबकि निफ्टी में बीपीसीएल, रिलायंस, पावर ग्रिड और बीईएल के शेयर हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
