Get App

अगले 12 महीने के नजरिए से लार्ज कैप आईटी कंपनियां नजर आ रही अच्छी, ऑयल मार्केटिंग स्टॉक्स में भी होगी कमाई

ग्लोबल स्तर पर तमाम चुनौतियों के बावजूद इंडियन आईटी सेक्टर ने काफी मजबूती दिखाई है। ग्लोबल आईटी कंपनियों के विपरीत भारतीय आईटी कंपनियों में आने वाले सालों में बड़ी कमजोरी की संभावना नहीं है। हालांकि अगली कुछ तिमाहियों या अगले साल आईटी कंपनियों की ग्रोथ में कुछ सुस्ती दिख सकती है। लेकिन इनकी विकास की गति जारी रहेगी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 08, 2023 पर 7:32 PM
अगले 12 महीने के नजरिए से लार्ज कैप आईटी कंपनियां नजर आ रही अच्छी, ऑयल मार्केटिंग स्टॉक्स में भी होगी कमाई
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और मार्केटिंग मार्जिन में सुधार को देखते हुए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का भविष्य काफी अचछा नजर आ रहा है

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (ICICI Prudential Asset Management Company (AMC) ने हाल के महीनों में फार्मा और आईटी में अपना निवेश बढ़ाया है। इनके अलावा यह मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर भी बुलिश है। पावर यूटीलिटीज में भी ICICI Prudential AMC का अच्छा निवेश है। ये बातें मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के चिंतन हरिया (Chintan Haria) ने कही हैं।

तमाम चुनौतियों के बावजूद इंडियन आईटी सेक्टर मजबूत

उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि ग्लोबल स्तर पर तमाम चुनौतियों के बावजूद इंडियन आईटी सेक्टर ने काफी मजबूती दिखाई है। ग्लोबल आईटी कंपनियों के विपरीत भारतीय आईटी कंपनियों में आने वाले सालों में बड़ी कमजोरी की संभावना नहीं है। लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि अगले कुछ तिमाहियों या अगले साल आईटी कंपनियों की ग्रोथ में कुछ सुस्ती दिख सकती है। लेकिन इनकी विकास की गति जारी रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस सेक्टर की संभावित मंदी पिछले 3-4 साल के दौरान इस सेक्टर में आई जोरदार तेजी का स्वाभाविक परिणाम है।

लार्ज कैप आईटी कंपनियों का वैल्यूएशन हुआ अच्छा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें