इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के मिनरल्स और मेटल्स बिजनेस वर्टिकल को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) और अन्य कंपनियों से "मेजर" ऑर्डर मिले हैं। L&T ₹5000 करोड़ से ₹10000 करोड़ की रेंज के ऑर्डर को "मेजर" मानती है। ये कॉन्ट्रैक्ट घरेलू मेटल सेक्टर में इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) प्रोजेक्ट्स और प्रोडक्ट्स के लिए हैं। 2 जनवरी को L&T के शेयर में दिन में 0.76 प्रतिशत तक की तेजी आई और BSE पर 52 वीक का फ्रेश हाई 4171 रुपये क्रिएट हुआ। बाद में शेयर 0.57 प्रतिशत बढ़त के साथ 4162.90 रुपये पर सेटल हुआ।
