L&T Share Price: लार्सन एंट टुब्रो (L&T) के शेयरों में आज थोड़ी सुस्ती दिखी और ये रेड से ग्रीन जोन में झूलते रहे। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए के मुताबिक इस सुस्ती को खरीदारी के मौके पर देख सकते हैं और इसे कुछ फैक्टर्स से मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। सीएलएसए ने इसे फिर से आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। अब शेयरों की बात करें तो फिलहाल बीएसई पर यह 0.24% की गिरावट के साथ ₹4148.25 पर है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक इसका शेयर ₹4842 की ऊंचाई तक पहुंच सकता है।
Larsen & Toubro पर क्यों है CLSA फिदा?
सीएलएसए की रिपोर्ट के मुताबिक एलएंडटी को रिकॉर्ड ऑर्डर बैकलॉग के दम पर चालू वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में काम की स्पीड तेज होने की उम्मीद है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक ऑर्डर मिलने की मजबूत रफ्तार बनी रहने पर कंपनी को इस वित्त वर्ष में गाइडेंस के मुकाबले अधिक काम मिल सकता है।
ब्रोकरेज फर्म को एलएंडटी के लिए ग्रोथ के कई मौके दिख रहे हैं। इसमें पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक गाड़ियों और इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में फैला कंपनी का अपना इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी-आधारित इलेक्ट्रॉनिक्स प्लेटफॉर्म शामिल है। इसके अलावा ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि कंपनी अपनी एआई-फैक्ट्री और डेटा सेंटर की क्षमता को 10 गुना तक बढ़ाएगी। साथ ही इसे देश में थर्मल, न्यूक्लियर, रिन्यूएबल और न्यू एनर्जी सेगमेंट्स में ब्रोडर एनर्जी-सिक्योरिटी इंवेस्टमेंट साइकिल से फायदा मिलेगा।
एलएंडटी ने पहले ही इन उभरते बिजनेसेज में कुछ बड़ी सफलताएं हासिल कर ली हैं। इनमें $140 करोड़ का एनवीडिया AI-फैक्ट्री (Nvidia AI-factory) प्रोजेक्ट और मेक इन इंडिया ईवी मोटर इनीशिएटिव्स से जुड़ा एक ऑर्डर शामिल है। सीएलएसए के अनुसार इनसे एलएंडटी का मार्केट और बड़ा हो सकता है, ग्रोथ के ड्राइवर्स अलग-अलग हो सकते हैं, और इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत हो सकती है।
एक साल में कैसी रही L&T के शेयरों की चाल
लार्सन एंट टूब्रो के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया और एक महीने में ही निवेशकों को करीब 26% का झटका दे दिया। 24 फरवरी 2026 को बीएसई पर यह ₹4440.00 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से एक महीने में ही यह 25.93% टूटकर 23 मार्च 2026 को ₹3288.65 पर आ गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। अब आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले 31 एनालिस्ट्स में से 26 ने खरीदारी, चार ने होल्ड और एक ने सेल रेटिंग दी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।