Latent View Analytics के शेयर अपने इश्यू प्राइस से 169% ऊपर 530 रुपए पर लिस्ट हुए

Latent View Analytics के शेयरों का इश्यू प्राइस 197 रुपए था और एनालिस्ट्स 150% प्रीमियम पर लिस्टिंग की उम्मीद कर रहे थे

अपडेटेड Nov 23, 2021 पर 10:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Latent View Analytics के शेयरों की दमदार लिस्टिंग ने मार्केट सेंटीमेंट को बेहतर बनाया

Latent View Analytics Stock Price: डाटा एनालिटिक्स सर्विस देने वाली इस कंपनी की बाजार में शानदार एंट्री हुई। Latent View Analytics के शेयर 23 नवंबर को अपने इश्यू प्राइस से 169% प्रीमियम पर लिस्ट हुए जिसकी उम्मीद पहले से की जा रही थी।

BSE पर Latent View Analytics के शेयर 530 रुपए पर खुले जबकि NSE पर इसके शेय 512.20 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी का इश्यू प्राइस 197 रुपए था। Latent View Analytics की दमदार लिस्टिंग से बाजार का सेंटीमेंट सुधरा है जो Paytm की कमजोर लिस्टिंग के बाद खराब हो गया था।

बाजार के जानकारों को उम्मीद थी कि Latent View Analytics के शेयरों की लिस्टिंग 150% प्रीमियम पर हो सकती है। जबकि ग्रे मार्केट में इसके शेयरों का प्रीमियम 180% चल रहा था। कंपनी का वाजिब वैल्यूएशन, मजबूत वित्तीय स्थिति, ग्रोथ की दमदार संभावनाओं के साथ ब्लू चिप कंपनियों के साथ बेहतर रिश्ते से कंपनी के शेयरों को सपोर्ट मिला है।


Latent View Analytics का इश्यू 10 नवंबर को खुला और 12 नवंबर को बंद हुआ था। यह IPO 326.49 गुना सब्सक्राइब हुआ था जो एक रिकॉर्ड है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के रिजर्व हिस्से में 850.66 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ था। जबकि क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने अपने हिस्से में 145.48 गुना बोली लगाई थी। वहीं रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 119.44 गुना भरा था। जबकि कर्मचारियों ने अपने हिस्से में 3.87 गुना बोली लगाई थी।

Latent View Analytics ने 600 करोड़ रुपए का IPO लॉन्च किया था। इसमें 474 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और बाकी ऑफर फॉर सेल था। कंपनी टेक्नोलॉजी की कई ब्लूचिप कंपनियों जैसे BFSI, CPG और रिटेल इंडस्ट्रियल्स को सर्विस प्रोवाइड करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।