Get App

इस शेयर में मिल सकता है 75% तक मुनाफा! इसी साल हुई थी लिस्टिंग, मोतीलाल ओसवाल ने दी 'Buy' की सलाह

Laxmi Dental Shares: लक्ष्मी डेंटल के शेयरों में आज 14 जुलाई को 8% तक की तगड़ी तेजी देखने को मिली। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर को 'Buy (खरीदें)' की रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए 540 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो इसके शेयरों में शुक्रवार के बंद भाव से करीब 26 फीसदी तेजी की संभावना है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 14, 2025 पर 1:42 PM
इस शेयर में मिल सकता है 75% तक मुनाफा! इसी साल हुई थी लिस्टिंग, मोतीलाल ओसवाल ने दी 'Buy' की सलाह
Laxmi Dental Shares: पिछले 6 महीने में इस शेयर में करीब 18 फीसदी की गिरावट आ चुकी है

Laxmi Dental Shares: लक्ष्मी डेंटल के शेयरों में आज 14 जुलाई को 8% तक की तगड़ी तेजी देखने को मिली। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर को 'Buy (खरीदें)' की रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए 540 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो इसके शेयरों में शुक्रवार के बंद भाव से करीब 26 फीसदी तेजी की संभावना है। लक्ष्मी डेंटल के शेयर इसी साल 20 जनवरी को स्टॉक एक्सचेजों पर लिस्ट हुआ था और ये टारगेट प्राइस कंपनी की 542 रुपये के लिस्टिंग प्राइस के काफी करीब है।

इतना ही नहीं, मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर के बुल-केस सिनारियो में 750 रुपये तक जाने का अनुमान भी जताया है। यह इस शेयर में शुक्रवार के बंद भाव से करीब 75 फीसदी तेजी की संभावना है।

मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि लक्ष्मी डेंटल भारत की इकलौती ऐसी कंपनी है जो पूरी तरह से इंटीग्रेटेड डेंटल प्लेटफॉर्म के रूप में काम करती है। इसका B2B2C नेटवर्क देशभर के 22,000 से अधिक डेंटल क्लीनिकों तक फैला है और कंपनी 90 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट करती है। कंपनी का टेक्नोलॉजी-आधारित मॉडल और डिजिटल डेंटिस्ट्री और इंट्रा-ओरल स्कैनर्स को अपनाने की शुरुआती पहल इसे बाकी राइवल कंपनियों से आगे बनाए रखने में मदद करती है।

तीन प्रमुख ग्रोथ इंजन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें