दिग्गज इनवेस्टर फर्म एल कैटरटॉन ने पैकेज्ड फूड कंपनी हल्दीराम्स में निवेश किया है। उसने हल्दीराम्स के साथ स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप भी की है। एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट में यह बताया गया है। हिंदुस्तान यूनिलीवर के पूर्व सीईओ और एमडी संजीव मेहता पर एल कैटरटॉन के इंडियन ऑपरेशन की जिम्मेदारी है। वह इनवेस्टमेंट फर्म के इंडियन ऑपरेशंस के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन हैं।
