Leela Hotels Share Listing: लीला ब्रांड के तहत लग्जरी होटल और रिसॉर्ट चेन चलाने वाली श्लॉस बैंगलोर की शेयर बाजार में लिस्टिंग निराश करने वाली रही। 2 जून को BSE पर शेयर IPO प्राइस 435 रुपये से 6.55 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 406.50 रुपये पर लिस्ट हुए। NSE पर शेयरों ने 6.67 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 406 रुपये पर शुरुआत की। Leela Hotels IPO 3,500 करोड़ रुपये का था।
