Get App

Lenskart Share Price: 13% उछलकर शेयर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर, Q3 में 71 गुना बढ़ा मुनाफा, जेफरीज ने बढ़ा दिया टारगेट

Lenskart Share Price: आईवियर कंपनी लेंसकार्ट के लिए दिसंबर तिमाही धमाकेदार रही जिसके बाद आज शेयर तेजी से उछलते रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही के नतीजे आने के बाद वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इसका करीब 11% बढ़ा दिया। चेक करें कंपनी के लिए दिसंबर तिमाही कैसी रही और जेफरीज ने अब क्या टारगेट प्राइस फिक्स किया है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 4:23 PM
Lenskart Share Price: 13% उछलकर शेयर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर, Q3 में 71 गुना बढ़ा मुनाफा, जेफरीज ने बढ़ा दिया टारगेट
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर Lenskart का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर ₹1.85 से उछलकर ₹132.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Lenskart Share Price: चालू वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में लेंसकार्ट सॉल्यूशंस का शुद्ध मुनाफा 71 गुना से अधिक बढ़ गया। सिर्फ यही नहीं ऑपरेटिंग लेवल पर लेंसकार्ट का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी इस दौरान उछलकर दोगुना से अधिक हो गया। इस धमाकेदार नतीजे पर जेफरीज फिदा हो गया और टारगेट प्राइस ही बढ़ा दिया। शेयरों की बात करें तो धमाकेदार नतीजे पर शेयर रॉकेट बन गए और बीएसई पर यह 13.85% उछलकर ₹530.95 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े। आज यह 10% के उछाल के साथ ₹513.00 पर बंद हुआ है।

एक कारोबारी दिन पहले कंपनी ने इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद नतीजे पेश किए थे। बीएसई पर यह 1.84% की गिरावट के साथ ₹466.35 के भाव पर बंद हुआ था। ओवरऑल बात करें तो इसे कवर करने वाले 11 एनालिस्ट्स में से नौ ने इसे खरीदारी, दो ने होल्ड और एक ने सेल रेटिंग दी है।

Lenskart के लिए कैसी रही दिसंबर तिमाही?

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर लेंसकार्ट सॉल्यूशंस का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर ₹1.85 से उछलकर ₹132.7 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 38.3% उछलकर ₹2,307.7 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो कंपनी का ईबीआईटीडीए यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट इस दौरान 118.9% बढ़कर ₹464.1 करोड़ पर पहुंच गया तो ऑपरेटिंग मार्जिन 20.1% बढ़कर 12.7% पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें