निफ्टी के 24513 के ऊपर निकल कर टिकने के बाद 24579-24633 के लेवल संभव - वीरेंद्र कुमार

Bank Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स में 51110-51305 का लेवल पार नहीं होने पर बिकवाली और उछाल में और बिकवाली करनी चाहिए। इसमें 50233-50110 पर मजबूत पुलबैक आ सकता है। शॉर्ट ट्रेड के लिए पहले 50607-50403 और फिर 50233 का टारगेट दिया है। अगर ये 51305 के ऊपर टिके तो शॉर्ट कवरिंग में 51510-51671-51910 के लेवल संभव हैं

अपडेटेड Jul 26, 2024 पर 10:07 AM
Story continues below Advertisement
Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी इंडेक्स अगर 24257 के नीचे फिसले तो ये 24171-24123 और 24074 के लेवल तक लुढ़क सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24464-24513 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24579-24633/24689 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24364-24257 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24171-24123/24074 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि 3 दिनों से उतार-चढ़ाव के बावजूद इंडेक्स 20 DEMA के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी और बैंक निफ्टी में रोलओवर 3 सीरीज के औसत से काफी कम दिखाई दिया। अमेरिकी बाजारों से भी संकेत अच्छे नहीं हैं। ये ऊपरी स्तरों से फिसल गये हैं।

    वीरेंद्र ने आगे कहा कि निफ्टी को DIIs सहारा दे रहे हैं जबकि FIIs मुनाफावसूली के मूड में हैं। FIIs ने भारी संख्या में लॉन्ग काटे हैं। नेट लॉन्ग अब सिर्फ 62416 है। पहले हफ्ते में 24400-24500 और फिर 24600 पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। 24400-24300-24200 पर पुट राइटर्स नजर आये हैं। इसमें 24464 पर 10 DEMA और 24273 पर 20 DEMA दिखाई दे रहा है।

    उन्होंने कहा कि अब पहले बेस और पहले रेजिस्टेंस के बीच ट्रेडिंग चैनल दिखाई दे रहा है। इसमें पहले बेस के करीब गिरावट में खरीदारी करें। इसमें 24464-24513 के बीच EXIT जोन है। निफ्टी के 24513 के ऊपर निकलने के बाद ही शॉर्ट कवरिंग दिखेगी। इसके ऊपर टिके तो 24579-24633 संभव है। इंडेक्स 24257 के नीचे फिसले तो 24171-24123 और 24074 संभव है।


    Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    बैंक निफ्टी पर रणनीति

    बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 51110-51305 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 51510-51671/51901 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 50607-50403 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 50233-50110 के स्तर पर दिख रहा है।

    उन्होंने कहा कि कमजोर नतीजों की वजह से बैंक निफ्टी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। एक्सिस बैंक और ICICI बैंक का स्ट्रक्चर बिगड़ा गया है। इसमें 51000-51500 पर कॉल राइटर्स हावी दिख रहे हैं। कल 51000 पर थोड़ी पुट राइटिंग नजर आई थी। लेकिन ठीक-ठाक पुट राइटिंग 50500 और 50000 पर दिखाई दे रही है।

    वीरेंद्र ने आगे कहा कि इंडेक्स में 51110-51305 पार नहीं होने पर बिकवाली और उछाल में और बिकवाली करनी चाहिए। शॉर्ट ट्रेड के लिए पहले 50607-50403 और फिर 50233 का टारगेट दिया है। इसमें 50233-50110 पर मजबूत पुलबैक आ सकता है। इसमें ऊपर की ओर 51305 का लेवल अहम है। अगर ये 51305 के ऊपर टिके तो शॉर्ट कवरिंग में 51510-51671-51910 के लेवल संभव हैं।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।