Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Market news:मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि निफ्टी 50 इंडेक्स अब 24,500-24,600 की ओर बढ़ता दिखेगा जो इसका एक बड़ा रजिस्टेंस जोन है। जब तक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 20-डे एसएमए (24,373) के सपोर्ट का बचाव करता रहेगा तब तक इसमें तेजी की संभावना बनी रहेगी। हालांकि, इस सपोर्ट के टूटने से यह 24,200 और फिर 24,000 तक गिर सकता है
MoneyControl News
अपडेटेड Jul 26, 2024 पर 8:05 AM
Trade setup : सेंटिमेंट इंडीकेटर निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 25 जुलाई को बढ़त के साथ 1.21 पर रहा। वहीं इसके पिछले कारोबारी दिन ये 0.87 के स्तर पर रहा था। 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है
Market Trend : कल के सत्र में काफी नीचे खुलने के बाद, बेंचमार्क इंडेक्सों ने दिन आगे बढ़ने के साथ लगभग 'यू' टर्न लिया। जिसके चलते 25 जुलाई को मंथली एफएंडओ एक्सपायरी वाले दिन बाजार निगेटिव रुझान के साथ सपाट बंद हुआ। बाजार जानकारों का मानना है कि निफ्टी 50 इंडेक्स अब 24,500-24,600 की ओर बढ़ेगा। यह निफ्टी का अहम रजिस्टेंस जोन है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 20-डे एसएमए (24,373) के सपोर्ट का बचाव करता रहेगा तब तक इसमें आगे बढ़ने की संभावना भी कायम रहेगी। हालांकि, इस सपोर्ट के टूटने पर निफ्टी 24,200 और फिर 24,000 तक गिर सकता है। यहां हम कुछ ऐसे डेटा पॉइंट दे रहे हैं जिनसे आपको मुनाफे के सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,265, 24,215 और 24,132
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,426, 24,481 और 24,563
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस: 50,930, 51,094, और 51,265
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 50,648, 50,542, और 50,372
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस: 51,215, 51636
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट : 50,585, 49,726
कॉल ऑप्शन डेटा
मंथली बेसिस पर 24,400 की स्ट्राइक पर 2.2 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
पुट ऑप्शन डेटा
24,400 की स्ट्राइक पर 2.17 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
इंडिया VIX
पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में तेज गिरावट के बाद कल वोलैटिलिटी में बढ़त हुई, लेकिन क्लोजिंग बेसिस पर इंडिया विक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे रहा। इसलिए, तेजड़िए अभी भी अनुकूल स्थिति में दिख रहे हैं। फीयर इंडेक्स इंडिया VIX 11.76 के स्तर से 7.27 फीसदी बढ़कर 12.62 पर पहुंच गया।
5 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 5 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला
89 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 89 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।
10 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।
82 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 82 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
हाई डिलीवरी ट्रेड
ये ऐसे स्टॉक हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी देखने को मिली है। डिलीवरी का उच्च हिस्सा किसी स्टॉक में निवेश (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।
रोलओवर आंकड़े
यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें एक्सपायरी के दिन सबसे ज्यादा रोलओवर देखने को मिला जिसका अर्थ है कि एक महीने से दूसरे महीने तक पोजीशन को आगे ले जाना।
पुट कॉल रेशियो
सेंटिमेंट इंडीकेटर निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 25 जुलाई को बढ़त के साथ 1.21 पर रहा। वहीं इसके पिछले कारोबारी दिन ये 0.87 के स्तर पर रहा था। 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।