Gold Rate Today In India: मुनाफावसूली के साथ-साथ टैरिफ को लेकर अमेरिका के साथ कारोबारी बातचीत के स्पीड पकड़ने से गोल्ड के भाव रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। करीब 10 दिन पहले 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति किग्रा ₹1,32,770 पर पहुंच चुके थे और अब यह इस भाव से 5% से अधिक डिस्काउंट पर मिल रहा है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में यह 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति 10 ग्राम ₹10 कम हुए हैं लेकिन एक दिन की पहले की स्थिरता से पहले यह ₹115 महंगा हुआ था और उससे पहले लगातार पांच दिनों में 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक ₹5950 गिरा था। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में दो दिनों की स्थिरता आज फिर फीकी हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
चारों बड़े महानगरों में सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,25,760 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव ₹1,15,290 प्रति 10 ग्राम है। वहीं कोलकाता, और मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,15,140 प्रति 10 ग्राम, तो 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,25,610 प्रति 10 ग्राम है जबकि चेन्नई में प्रति 10 ग्राम गोल्ड 24 कैरट का ₹1,25,440 और 22 कैरट का ₹1,14,990 में बिक रहा है।
बेंगलुरु और हैदराबाद में भाव
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,15,140 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,25,610 प्रति 10 ग्राम है।
पटना और लखनऊ में बात करें तो पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,15,140 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,25,660 प्रति 10 ग्राम है जबकि लखनऊ में 22 कैरट गोल्ड ₹1,15,290 और 24 कैरट गोल्ड ₹1,25,760 में मिल रहा है।
जयपुर और अहमदाबाद में भाव
अहमदाबाद और जयपुर में बात करें तो अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,15,140 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,25,660 प्रति 10 ग्राम है जबकि जयपुर में 22 कैरट गोल्ड ₹1,15,290 और 24 कैरट गोल्ड ₹1,25,760 में मिल रहा है।
दो दिनों की स्थिरता के बाद चांदी और सस्ती
चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद आज दिल्ली में इसके भाव गिरे हैं। दो दिनों की स्थिरता से पहले लगातार चार दिनों तक इसकी चमक प्रति किग्रा ₹17 हजार फीकी हुई थी। आज 27 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी ₹1,54,900 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 कम हुए हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹1,69,900 है यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।