Stock in Focus: टाटा ग्रुप की कंपनी ने जीता ₹783 करोड़ का कानूनी मामला, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: टाटा ग्रुप की कंपनी को केन्या में ₹783 करोड़ के केस में बड़ी जीत मिली है। अदालत ने सरकार की मांग को गैरकानूनी बताया। कंपनी अब देनदारी के अकाउंटिंग ट्रीटमेंट पर विचार करेगी। शेयरों में हलचल की उम्मीद है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Oct 27, 2025 पर 11:05 PM
Story continues below Advertisement
Tata Chemicals का शेयर सोमवार को BSE पर 0.73% की गिरावट के साथ ₹893.75 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा केमिकल्स लिमिटेड को एक बड़े कानूनी विवाद में बड़ी राहत मिली है। टाटा केमिकल्स ने बताया कि उसकी सहायक कंपनी Tata Chemicals Magadi Ltd (TCML) को केन्या के काजियाडो काउंटी गवर्नमेंट के साथ चल रहे कानूनी विवाद में जीत मिली है।

नैरोबी की अपीलीय अदालत ने 24 अक्टूबर 2025 को दिए आदेश में TCML के पक्ष में फैसला सुनाया। अदालत ने सरकार की ₹783 करोड़ (11.84 अरब केन्याई शिलिंग) के भूमि राजस्व बकाया की मांग को मनमाना और गैरकानूनी बताया।

अदालत ने साफ कहा कि जब तक भूमि दर तय करने के लिए कोई पारदर्शी और जवाबदेह ढांचा नहीं होता, तब तक Tata Chemicals Magadi Ltd पर इस बकाया का भुगतान करने की बाध्यता नहीं बनती।


टाटा केमिकल्स का अगला कदम

टाटा केमिकल्स ने बताया कि इस मुकदमे का जिक्र पहले ही 14 अगस्त 2023 की रिपोर्ट में किया गया था। 31 मार्च 2025 तक काउंटी गवर्नमेंट की संशोधित मांग ₹783 करोड़ थी।

यह रकम कंपनी की बुक्स में संभावित देनदारी (contingent liability) के रूप में दर्ज है। अदालत के इस फैसले के बाद मैनेजमेंट कानूनी सलाह लेकर यह तय करेगा कि इस देनदारी को अब बहीखातों (accounts) में कैसे दिखाया जाए।

पहली तिमाही के नतीजे

टाटा केमिकल्स ने जून 2025 को खत्म हुई पहली तिमाही में सालाना आधार (YoY) पर 68% की बढ़त के साथ ₹252 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹150 करोड़ था।

कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 1.8% घटकर ₹3,719 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹3,789 करोड़ था। ऑपरेटिंग स्तर पर EBITDA 13% बढ़कर ₹649 करोड़ रहा। वहीं, EBITDA मार्जिन Q1FY25 के 15.1% से बढ़कर 17.4% हो गया।

Tata Chemicals के शेयरों का हाल

Tata Chemicals का शेयर सोमवार को BSE पर 0.73% की गिरावट के साथ ₹893.75 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 6.59% चढ़ा है। हालांकि, बीते 1 साल में स्टॉक 18.11% गिरा है। इस साल यानी 2025 में अब तक 13.96% नीचे आया है।

Stock in Focus: केमिकल कंपनी स्टॉक स्प्लिट के साथ दे रही बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट के साथ जानिए पूरी डिटेल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।