LG Electronics India की लिस्टिंग आज, IPO प्राइस से 83% चढ़ सकता है शेयर; मोतीलाल ओसवाल ने शुरू किया कवरेज

LG Electronics India Share: ग्रे मार्केट के प्रीमियम को देखकर उम्मीद है कि IPO निवेशकों को अच्छा गेन हासिल हो सकता है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2028 तक कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी 30% और रिटर्न ऑन इनवेस्टेड कैपिटल 66% तक पहुंच सकता है

अपडेटेड Oct 14, 2025 पर 8:34 AM
LG Electronics India IPO 4.5 लाख करोड़ रुपये सब्सक्रिप्शन वैल्यू हासिल करने वाला यह इंडिया का पहला IPO बन गया।

LG Electronics India Listing: साउथ कोरिया की एलजी की इंडिया यूनिट एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड की लिस्टिंग आज 14 अक्टूबर को BSE और NSE पर होने वाली है। कंपनी का 11607 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू धमाकेदार साबित हुआ, निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह 54.02 गुना भरकर बंद हुआ। उम्मीद की जा रही है कि लिस्टिंग पर भी शानदार मुनाफा हाथ लगेगा। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया पर कवरेज शुरू करते हुए उम्मीद जताई है कि शेयर अपने IPO प्राइस से 83% तक बढ़ सकते हैं।

ब्रोकरेज ने एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयर के लिए "बाय" रेटिंग की सिफारिश की है। टारगेट प्राइस ₹1,800 प्रति शेयर रखा है। यह IPO प्राइस ₹1,140 रुपये से 58% ज्यादा है। वहीं बुल केस में मोतीलाल ओसवाल ने शेयर के लिए ₹2,085 का टारगेट रखा है। यह IPO प्राइस से 83% ज्यादा है।

LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया होम अप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में एक दिग्गज कंपनी है। इसके प्रोडक्ट भारत और विदेशों में B2C और B2B दोनों तरह के ग्राहकों को बेचे जाते हैं। यह अपने सभी प्रोडक्ट्स के लिए इंस्टॉलेशन, रिपेयर और मेंटेनेंस सर्विसेज भी देती है। इसके प्रोडक्ट्स में वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, LED TV पैनल, इन्वर्टर, एयर कंडीशनर, माइक्रोवेव आदि शामिल हैं।


ब्रोकरेज के तर्क

मोतीलाल ओसवाल ने अपने नोट में लिखा है कि भारत के होम अप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट के कैलेंडर वर्ष 2024-2029 के बीच 14% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ने का अनुमान है। प्रमुख प्रोडक्ट कैटेगरीज में अपनी लीडरशिप के साथ, LG Electronics India इस मौके का फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2028 तक कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) 30% और रिटर्न ऑन इनवेस्टेड कैपिटल (RoIC) 66% तक पहुंच सकता है। लोकलाइजेशन पर स्ट्रैटेजिक फोकस से एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के ग्रॉस मार्जिन में और बढ़ोतरी होगी।

मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, डिस्ट्रीब्यूशन एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की प्रमुख कॉम्पिटीटिव स्ट्रेंथ है। आफ्टर-सेल्स नेटवर्क की बात करें तो कंपनी के भारत में 1,000 से ज्यादा सर्विस सेंटर हैं। कंपनी के लिए प्रमुख जोखिमों में पेरेंट कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स कोरिया की ओर से रॉयल्टी में बढ़ोतरी, कच्चे माल की अस्थिर कीमतें और बढ़ता कॉम्पिटीशन शामिल हैं।

Dividend Stocks: स्मॉलकैप कंपनी दे रही ₹22.50 का तगड़ा डिविडेंड, 1 महीने में 16% चढ़ा है स्टॉक

ग्रे मार्केट लिस्टिंग को लेकर क्या दे रहा संकेत

ग्रे मार्केट के प्रीमियम को देखकर उम्मीद है कि IPO निवेशकों को अच्छा गेन हासिल हो सकता है। investorgain.com के मुताबिक, LG Electronics India के शेयर ग्रे मार्केट में फिलहाल 430 रुपये (37.72%) के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। प्रीमियम पहले से बढ़ चुका है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

LG Electronics India IPO 4.5 लाख करोड़ रुपये सब्सक्रिप्शन वैल्यू हासिल करने वाला इंडिया का पहला IPO बन गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड बजाज हाउसिंग फाइनेंस के सितंबर 2024 में आए 6560 करोड़ रुपये के इश्यू के नाम था। इस IPO में निवेशकों की तरफ से कुल 3.24 लाख करोड़ रुपये वैल्यू के शेयरों के लिए बोली लगाई गई थी।

LG Electronics India लिस्टिंग पर बदल पाएगी इतिहास?

भारत में ज्यादातर बड़ी कंपनियों के IPO और उनकी लिस्टिंग का इतिहास अच्छा नहीं रहा है। बड़ी कंपनियों ने अपनी लिस्टिंग के दिन निवेशकों को निराश किया है। एक दिन पहले यानि कि 13 अक्टूबर 2025 को NBFC टाटा कैपिटल की लिस्टिंग हुई। शेयर 1.2 प्रतिशत प्रीमियम के साथ BSE और NSE पर 330 रुपये पर लिस्ट हुआ। बाद में BSE पर 330.40 रुपये, NSE पर 331.10 रुपये पर सेटल हुआ। टाटा कैपिटल का 15,511.87 करोड़ रुपये का IPO 1.96 गुना सब्सक्राइब हुआ था। अक्टूबर 2024 में हुंडई मोटर इंडिया देश का सबसे बड़ा IPO लेकर आई थी। इसका साइज 27,858.75 करोड़ रुपये था और यह 2.37 गुना भरा था। लिस्टिंग के पहले दिन इसके शेयरों में 7% से ज्यादा की गिरावट आई थी।

इससे पहले मई 2022 में सरकारी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम का 20,557.23 करोड़ रुपये का IPO 2.95 गुना भरा था। लिस्टिंग के पहले दिन ही शेयर लगभग 8% गिर गए थे। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड का 2021 में आया 18,300 करोड़ रुपये का IPO 1.89 गुना सब्सक्राइब हुआ था। लिस्टिंग पर शेयरों में 25% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी।

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिले ₹1174 करोड़ के नए ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।