LG इलेक्ट्रॉनिक्स के ₹66,000 करोड़ से ज्यादा के शेयर कल होंगे 'फ्री'; दिख सकती है बड़ी हलचल

LG Electronics Shares: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर कल बुधवार 15 अप्रैल को फोकस में रहने वाले हैं। कंपनी के कुछ शेयरधारकों के लिए लागू लॉक-इन पीरियड बुधवार को खत्म होने जा रहा है। ब्रोकरेज फर्म नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के शेयरों पर लगा छह महीने का लॉक-इन पीरियड बुधवार को समाप्त होगा

अपडेटेड Apr 14, 2026 पर 10:46 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LG Electronics Shares: दिसंबर तिमाही के अंत तक कंपनी के प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत थी

LG Electronics Shares: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर कल बुधवार 15 अप्रैल को फोकस में रहने वाले हैं। कंपनी के कुछ शेयरधारकों के लिए लागू लॉक-इन पीरियड बुधवार को खत्म होने जा रहा है। ब्रोकरेज फर्म नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के शेयरों पर लगा छह महीने का लॉक-इन पीरियड बुधवार को समाप्त होगा। इसके साथ ही बड़ी संख्या में शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के कुल 44.12 करोड़ शेयर बुधवार को लॉक-इन खत्म होने के बाद बाजार में ट्रेडिंग के लिए योग्य हो जाएंगे। यह कंपनी की करीब 65 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर है। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि सभी शेयर तुरंत ही बिक जाएंगे, बल्कि ये केवल ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

सोमवार के बंद भाव के आधार पर, इन शेयरों की कुल वैल्यू करीब ₹66,180 करोड़ बैठती है, जो बाजार के लिहाज से एक बड़ा आंकड़ा है और इससे शेयर में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है।


दिसंबर तिमाही के अंत तक कंपनी के प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत थी, जो कि न्यूनतम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (75%) की शर्तों से काफी ज्यादा है। पब्लिक शेयरहोल्डिंग की बात करें तो भारतीय म्यूचुअल फंड्स के पास कंपनी में 5.4 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की हिस्सेदारी करीब 3 प्रतिशत रही।

वहीं, छोटे रिटेल निवेशकों की भागीदारी भी कंपनी अच्छी है। 31 दिसंबर 2025 तक करीब 10.6 लाख छोटे निवेशकों के पास कंपनी में 3.6 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी ने अभी तक मार्च तिमाही के लिए शेयरहोल्डिंग पैटर्न जारी नहीं किया है, जिससे बाजार की नजर इस अपडेट पर भी बनी रहेगी।

शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो सोमवार को LG इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 1.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,503.5 रुपये के स्तर पर बंद हुए। हालांकि, यह अपने लिस्टिंग के बाद के उच्च स्तर 1,749 रुपये से करीब 14 प्रतिशत नीचे है, लेकिन अब भी अपने आईपीओ प्राइस से ऊपर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- मार्च में म्यूचुअल फंड में आया ₹40,450 करोड़ का निवेश, इन स्कीम्स में लगा सबसे अधिक पैसा

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।